फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress 12 MLAS join TRS, now another lawmaker is all set to join BJP in Telangana

तेलंगाना में कांग्रेस को एक और झटका, 13वां विधायक भाजपा में होगा शामिल

Tue, 18 Jun 2019 08:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 18 Jun 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
congress 12 MLAS join TRS, now another lawmaker is all set to join BJP in Telangana
कोमाटीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी - फोटो : Facebook

कांग्रेस को तेलंगाना में एक और बड़ा झटका मिलने वाला है। राज्य में मौजूद पार्टी के दो तिहाई विधायकों में से 12 पहले ही तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) में शामिल हो चुके हैं। वहीं अब एक विधायक ने भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने राज्य में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य में पार्टी के 18 विधायक थे। जिसमें से फिलहाल छह विधायक बचे हैं।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वाले विधायक का नाम कोमाटीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी है। वह नालगोंडा जिले की मुनुगोडे विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि वह कांग्रेस छोड़ देते हैं तो 119 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी की संख्या पांच रह जाएगी। वर्तमान में भाजपा का केवल एक विधायक विधानसभा में मौजूद है। सोमवार को रेड्डी ने दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात की और औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने की बात की।
विज्ञापन


वह स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए शनिवार को कह चुके हैं कि कांग्रेस का तेलंगाना में कोई भविष्य नहीं है और भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो टीआरएस को चुनौती दे सकती है। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है और क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेतृत्व तेलंगाना और दिल्ली में लोगों का विश्वास जीतने में नाकामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां रेड्डी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। वहीं तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति की अनुशासनात्मक समिति ने सोमवार को गांधी भवन में मुलाकात करके हाईकमांड से रेड्डी को निष्कासित करने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद हनुमंत राव ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजगोपाल रेड्डी जो पार्टी से विधान परिषद् के सदस्य, विधायक और सासंद बने हैं, उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। उनके परिवार को पार्टी से काफी फायदे मिले हैं। इसके बावजूद वह संतुष्ट नहीं हैं।'


रेड्डी ने एक और कांग्रेस विधायक टी जयप्रकाश रेड्डी जो संगारेड्डी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए लुभाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने अभी तक मन नहीं बनाया है। जयप्रकाश ने कहा, 'यह सच है कि राजगोपाल रेड्डी ने रविवार को मुझसे बात की थी लेकिन मैं नहीं बताना चाहता कि हमारे बीच क्या बात हुई। मैं हाईकमांड से अनुरोध करता हूं कि मुझे प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। मैं पार्टी की प्रतिक्रिया के आधार पर निर्णय लूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed