{"_id":"59828a234f1c1bd0498b473e","slug":"congrats-you-caught-me-but-i-can-t-surrender-lashkar-e-taiba-commander-abu-dujana-said-to-armyman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर से पहले आतंकी दुजाना बोला- सरेंडर नहीं करूंगा, जो करना है कर लो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनकाउंटर से पहले आतंकी दुजाना बोला- सरेंडर नहीं करूंगा, जो करना है कर लो
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के हाथों मारा लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबु दुजाना ने एनकाउंटर से पहले सेना को कहा था कि उसे घेर तो लिया गया है, पर वो सरेंडर किसी हालत में नहीं करेगा। इतना ही नहीं उसने सेना को उसे घेरे जाने की बधाई भी दी। सेना ने अबु दुजाना को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने कई कोशिश की कि वह सरेंडर कर दे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सेना ने उसे फोन कर सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया। और कहा कि मेरे जिहाद की जिद्द को आगे बढ़ाने के लिए गिलगित-बाल्टिस्तान में अपने माता-पिता को जिहाद के लिए छोड़कर जा रहा हूं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया ने सेना और दुजाना के बीच बातचीत के बारे में खुलासा किया है।
टेप में दुजाना को सेना से बातचीत में यह कहते सुना जा सकता है कि 'क्या हाल है? मैंने कहा क्या हाल है?
हमारा हाल छोड़ दुजाना, तुम सरेंडर क्यों नहीं कर रहे?
अधिकारी को यह कहते सुना जा सकता है कि दुजाना तुम्हें पाकिस्तान इस्तेमाल कर रहा है।
जिसके जवाब में दुजाना कहता है कि 'हम निकले थे शहीद होने, मैं क्या करूं। जिसको गेम खेलना है खेले। कभी हम आगे कभी आप, आज आपने पकड़ लिया। मुबारक होआपको। जिसको जो करना है कर लो। सरेंडर नहीं कर सकता जो मेरी किस्मत में लिखा होगा अल्लाह वही करेगा, ठीक है?
विज्ञापन
बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना ने ताबड़तोड़ ऑपरेशन में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया गया था। मारे गए आतंकियों में अबु दुजाना था जो कि पिछले कई बार से सेना की घेराबंदी से भागने में कामयाब हुआ था।
पुलवामा के हकरीपोरा इलाको में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इस इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था।