फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   POLICE AND ARMY BRIEFS AFTER DUJANA ENCOUNTER

मारा गया आतंकी अबू दुजाना, एक साल से घाटी में कर रहा था अय्याशी: आर्मी

Tue, 01 Aug 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 01 Aug 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
POLICE AND ARMY BRIEFS AFTER DUJANA ENCOUNTER
सेना के जीओसी जेएस संधू - फोटो : ANI

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना के एक ताबड़तोड़ ऑपरेशन में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर अबु दुजाना है जो कि पिछले कई बार से सेना के घेराबंदी से भागने में कामयाब हुआ था। मुठभेड़ के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


सेना की ओर से जीओसी जेएस संधू और कश्मीर रेंज के आईजी मुनीर खान ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दुजाना पिछले एक साल से आतंकी ऑपरेशंस में शामिल नहीं था बल्कि अय्याशी कर रहा था। 
विज्ञापन

 
 

एनकाउंटर के दौरान हिंसा के बीच कई लोग घायल

आईजी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों के जरिए बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई है। पुलिस के अनुसार एनकाउंटर के दौरान हिंसा के बीच कई लोग हवाई फायरिंग के दौरान घायल हुए हैं। वहीं आईजी ने कहा कि वो लोगों से मांग करते हैं कि आतंकी मुठभेड़ के दौरान मुठभेड़ स्थल के आसपास न जाएं। आईजी ने कहा कि पुलिस, सेना के साथ मिलकर आने वाले वक्त में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रखेगी।  

गौरतलब है कि मुठभेड़ शुरू होने के कुछ देर बाद ही ज़िले में इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दी गई ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके। इस बीच जैसे ही ज़िले में आतंकियों के मारे जाने की खबर फ़ैली तो आस पास के गाँव से लोगों द्वारा मुठभेड़ स्थल की ओर मार्च निकालने की कोशिश की गई जहां मुठभेड़ जारी थी लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हे आगे बढ्ने से रोका गया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक भिड़ंत शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed