{"_id":"56ef27c94f1c1b3341f15404","slug":"cong-slam-bjp-on-bharat-mata-ki-jai-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने 'भारत माता की जय' पर साधा बीजेपी पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने 'भारत माता की जय' पर साधा बीजेपी पर निशाना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Mar 2016 09:32 AM IST
सार
- बोस और भगत सिंह को क्या कहेगी भाजपा : तिवारी
- ‘भारत माता की जय’ बोलना किसी भी व्यक्ति की अपनी मर्जी पर निर्भर
विज्ञापन
मनीष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में ‘भारत माता की जय’ के नारे को लेकर हो रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘भारत माता की जय’ के नारे को देशभक्ति सबूत मानने की जिद करने वाली भाजपा नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को क्या कहेगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘नेताजी जय हिंद कहते थे और भगत सिंह इंकलाब जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद कहते थे।
विज्ञापन
भाजपा कहती है भारत माता की जय के अलावा सब देश-विरोधी है?’ इससे पहले कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक रूप से ‘भारत माता की जय’ बोलना किसी भी व्यक्ति की अपनी मर्जी पर निर्भर है।