फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress presidnet Poll : Tharoor claims support all over country

Congress President Poll : थरूर को पूरे देश से समर्थन का भरोसा, बोले- नामांकन के वक्त दिखेगी मेरी ताकत

Mon, 26 Sep 2022 01:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 26 Sep 2022 01:29 PM IST
सार

थरूर ने उत्तर केरल जिले के पट्टांबी में ‘भारत जोड़ो यात्रा के मौके पर राहुल गांधी से भी मुलाकात की। थरूर ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी, क्योंकि गांधी मेरे गृह जिले में थे। थरूर ने सोमवार को कहा, ‘आप मेरा समर्थन उस वक्त देखेंगे जब मैं नामांकन पत्र दाखिल करूंगा।

विज्ञापन
Congress presidnet Poll : Tharoor claims support all over country
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की दावेदारी को लेकर भले अनिश्चितता पैदा हो गई हो, लेकिन वरिष्ठ नेता शशि थरूर इस पद के लिए तोल ठोंक चुके हैं। उन्होंने आज यह भी दावा किया कि मुझे पूरे देश से समर्थन मिलेगा। जब अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे तब यह पता चल जाएगा। 

विज्ञापन

थरूर ने उत्तर केरल जिले के पट्टांबी में ‘भारत जोड़ो यात्रा के मौके पर राहुल गांधी से भी मुलाकात की। थरूर ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी, क्योंकि गांधी मेरे गृह जिले में थे। थरूर ने सोमवार को कहा, ‘आप मेरा समर्थन उस वक्त देखेंगे जब मैं नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा यदि मुझे अधिकांश राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलेगा। देश के विभिन्न हिस्सों के कई लोगों ने मुझसे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव मैदान में उतरने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


30 सितंबर के बाद तस्वीर साफ होगी
थरूर ने कहा कि वह चुनाव लड़ने में रुचि रखते हैं लेकिन तस्वीर 30 सितंबर के बाद ही स्पष्ट होगी, यह नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख है। गत शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय से चुनाव के लिए नामांकन पत्र प्राप्त कर चुके तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने कहा, ‘एक उम्मीदवार को विश्वास के साथ चुनाव लड़ना चाहिए। मुझे फॉर्म मिल गया है। मैं लोगों से मिल रहा हूं और उनसे बात कर रहा हूं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेहरू-गांधी परिवार का समर्थन है?
यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव लड़ने के उन्हें नेहरू-गांधी परिवार का समर्थन प्राप्त है? कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के साथ इस पर चर्चा की है और तीनों ने सीधे मुझसे कहा है कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन का भी दावा किया। थरूर ने पिछले सोमवार को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह चुनावों में तटस्थ रहेंगी। सोनिया गांधी ने अधिक लोगों के चुनाव लड़ने के विचार का स्वागत किया था और इस धारणा को दूर कर दिया था कि उनका कोई एक अधिकृत प्रत्याशी होगा। 

17 अक्तूबर को मतदान होगा
पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच की तिथि एक अक्तूबर है, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। निर्विरोध चुनाव नहीं होने की दशा में 17 अक्तूबर को मतदान होगा और 19 अक्तूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में 9000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी के प्रतिनिधि मतदान करेंगे। 


2000 में जितेंद्र प्रसाद सोनिया गांधी से हार गए थे
कांग्रेस में इससे पहले नवंबर 2000 में पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। तब जितेंद्र प्रसाद सोनिया गांधी से हार गए थे। उससे पहले सीताराम केसरी ने 1997 में शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed