फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong MP Shivaji Kalge says media 'distorted' his remarks on financial loss due to reduced medical practice

Shivaji Kalge: 'मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया', सांसद बनने के बाद आय घटने वाले बयान पर बोले कांग्रेस MP

Sat, 20 Jun 2026 04:41 PM IST
Pavan पीटीआई, लातूर
पीटीआई, लातूर Published by: Pavan Updated Sat, 20 Jun 2026 04:41 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने कहा कि सांसद बनने के बाद उनकी मेडिकल प्रैक्टिस प्रभावित होने संबंधी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें राजनीति में आने का कोई पछतावा नहीं है। कालगे ने कहा कि लोकसभा में जनता की सेवा का अवसर किसी भी आर्थिक लाभ से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Cong MP Shivaji Kalge says media 'distorted' his remarks on financial loss due to reduced medical practice
डॉ. शिवाजी कालगे, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने अपनी आय में कमी को लेकर दिए गए बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके शब्दों को संदर्भ से हटाकर और तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक जीवन में आने पर पछतावा नहीं जताया और न ही सांसद बनने को नुकसान बताया। लातूर लोकसभा सीट से सांसद कालगे ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी बात का गलत अर्थ निकाला। इससे ऐसा संदेश गया मानो उन्हें राजनीति में आने का अफसोस हो, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ओडिशा को ₹47,600 करोड़ की सौगात: PM मोदी बोले- कांग्रेस राज में पिछड़ा रहा पूर्वी भारत; अब बना विकास का गेटवे
विज्ञापन


पहले कांग्रेस सांसद ने क्या कहा था?
दरअसल, कुछ दिन पहले शिवाजी कालगे ने कहा था कि सांसद बनने के बाद उनकी मेडिकल प्रैक्टिस प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया था कि वित्त वर्ष 2023-24 में उन्होंने करीब 36 लाख रुपये आयकर चुकाया था, जबकि 2024-25 में उनकी आय घटने के कारण कर भुगतान लगभग 8.75 लाख रुपये रह गया। उन्होंने कहा था कि सांसद बनने के बाद वे अपने मरीजों और अस्पताल को पहले की तरह पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जनता की सेवा करने का अवसर उनके लिए अमूल्य है'
शिवाजी कालगे ने कहा कि एक साक्षात्कार के दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि सक्रिय राजनीति में आने के बाद उनकी मेडिकल प्रैक्टिस पर क्या असर पड़ा है। इसके जवाब में उन्होंने केवल इतना कहा था कि सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के कारण उनके पेशेवर कार्य पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इस बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया और यह दिखाने की कोशिश की कि वह सार्वजनिक जीवन को आर्थिक नुकसान मानते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा में जनता की सेवा करने का अवसर उनके लिए अमूल्य है और इसकी तुलना किसी भी आर्थिक लाभ या व्यक्तिगत हित से नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें- BJP vs Congress: मोदी की तारीफ कर थरूर ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें? भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करता रहूंगा- कालगे
कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनका कोई राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया। लातूर की जनता ने भी उन्हें भारी समर्थन देकर संसद भेजा। उन्होंने कहा कि पार्टी और मतदाताओं द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है और यही उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। शिवाजी कालगे ने कहा कि जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और गठबंधन के नेताओं से मिले प्यार और समर्थन की कीमत पैसों में नहीं आंकी जा सकती। उन्होंने दोहराया कि वह पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed