महंगाई पर कांग्रेस का तंज: कपिल सिब्बल बोले- भाजपा को गरीबों की चिंता नहीं, जनता 2022 में सरकार को उखाड़ फेंकेगी
देश में पेट्रोल-डीजल समेत गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कपिल सिब्बल ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों को लेकर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। सिब्बल ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले दिनों भाजपा के मंत्री ने कहा था कि आमदनी बढ़ी तो महंगाई भी बढ़ेगी, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि आमदनी आम लोगों की नहीं, बल्कि भाजपा के मंत्री की बढ़ी है। ईंधन, रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्हें देश के गरीबों की चिंता नहीं है। वह तो जाति और धर्म की राजनीति करते हैं। सिब्बल ने कहा कि जनता सब देख रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में लोग सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी।
BJP minister said income has increased but only their income increased not of public. Fuel, LPG prices have increased.They don't think about poor ppl & only do politics of religion. I hope ppl will throw out this govt& starts it by defeating them in UP 2022polls: Cong Kapil Sibal pic.twitter.com/LRmmI8XLW1
— ANI (@ANI) November 1, 2021