फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong high command to decide whether party MPs should contest in Kerala assembly poll: Venugopal

केरल में कांग्रेस के सांसद लड़ेंगे चुनाव?: केसी वेणुगोपाल बोले- कई नामों पर लगी मुहर, जानें पार्टी की रणनीति

Sat, 14 Mar 2026 05:51 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Pavan Updated Sat, 14 Mar 2026 05:51 PM IST
सार

केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं कई मौजूदा सांसदों ने भी राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि चुनाव समिति ने कुछ नामों पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन
Cong high command to decide whether party MPs should contest in Kerala assembly poll: Venugopal
केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर टिकट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि केरल के कुछ सांसद विधानसभा चुनाव लड़ने में रुचि दिखा रहे हैं, लेकिन इस पर अंतिम फैसला पार्टी का हाईकमान ही करेगा। तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। हालांकि अभी कुछ सीटों को लेकर चर्चा चल रही है और जल्द ही अंतिम फैसला घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी इन नामों पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री TMC पर बरसे: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान रैली में भरी हुंकार, कहा- बंगाल से महाजंगलराज खत्म होगा
विज्ञापन


'किसी नेता की चुनाव लड़ने की इच्छा बहुत बड़ी गलती नहीं'
अलप्पुझा से सांसद वेणुगोपाल ने उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सुधाकरन पार्टी के फैसलों से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सुधाकरन की हाल की फेसबुक पोस्ट केवल कन्नूर जिले और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके प्रेम को दिखाती है। वेणुगोपाल ने कहा कि किसी नेता की चुनाव लड़ने की इच्छा को बहुत बड़ी गलती नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सांसदों के विधानसभा चुनाव लड़ने पर हाईकमान लेगा अंतिम फैसला'
उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही लेगा और उन्हें नहीं लगता कि सुधाकरन उसके खिलाफ जाएंगे। वहीं, सुधाकरन को भाजपा में शामिल होने के लिए बुलाए जाने की खबरों पर वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा को इसके लिए किसी और को ढूंढना पड़ेगा। उन्होंने आगे ने कहा कि कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना है और पार्टी के सभी नेता उसी दिशा में काम कर रहे हैं।


दरअसल, सुधाकरन ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की थी। इसके बाद जब वे कन्नूर लौटे तो उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें जिले और पार्टी से अपने जुड़ाव की बात कही। इस बीच ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस हाईकमान के उस फैसले से वह खुश नहीं हैं, जिसमें मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें - ओडिशा राज्यसभा चुनाव: पटनायक का भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप, भाजपा ने नकारा

कोल्लम हत्याकांड को लेकर सरकार पर बरसे वेणुगोपाल
मीडिया से बातचीत के दौरान केसी वेणुगोपाल ने कोल्लम में हुई एक सनसनीखेज घटना पर भी चिंता जताई। वहां दिनदहाड़े कुछ लोगों ने एक हत्या के आरोपी का कार से पीछा कर उसे मार डाला। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था की विफलता का बड़ा उदाहरण है। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ गैंगस्टरों को संरक्षण दे रही है, जो बेहद चिंताजनक है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed