{"_id":"6746f4cc39b04b39f70c30c7","slug":"cong-has-no-future-all-its-mlas-should-join-bjp-ashish-deshmukh-news-in-hindi-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं', आशीष देशमुख ने कसा तंज- उनके विधायकों को BJP में हो जाएं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं', आशीष देशमुख ने कसा तंज- उनके विधायकों को BJP में हो जाएं शामिल
Wed, 27 Nov 2024 04:01 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 27 Nov 2024 04:01 PM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की करारी हार के बाद भाजपा नेता की तरफ से बड़ी टिप्पणी की गई है। दरअसल भाजपा नेता आशीष देशमुख ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है, उनके सभी विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं- आशीष देशमुख
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र में एक तरफ महायुति फिर से नई सरकार बनाने में जुटी है। लेकिन इसके साथ ही भाजपा नेताओं की तरफ से कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के घटक दलों पर हमला भी किया जा रहा है। इस कड़ी में भाजपा नेता आशीष देशमुख ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के सभी 16 नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टी का राज्य में कोई भविष्य नहीं है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन- आशीष देशमुख
नागपुर जिले की सावनेर सीट से चुनाव जीतने वाले आशीष देशमुख ने एक बयान में दावा किया, ' भाजपा और महायुति गठबंधन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की और हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा। कांग्रेस का यह पतन हर जगह हो रहा है।
कांग्रेस के लिए कोई विकल्प नहीं- आशीष
उन्होंने कहा कि हर राज्य में सीटों की संख्या और मतदाता आधार में लगातार गिरावट ने कांग्रेस के लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा है, उन्होंने कहा कि परिणाम विपक्षी पार्टी के लिए एक नया निचला स्तर है।उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके विधायकों का कोई भविष्य नहीं है और महाराष्ट्र में उसके विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने केवल 16 सीटें जीती हैं, जो लोकसभा में दूसरे सबसे अधिक 48 सदस्य भेजता है। भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र भारत का 17वां राज्य है, जहां विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है।
विज्ञापन
'कांग्रेस के पास अब सदन में केवल 5.55 प्रतिशत सीटें'
आशीष देशमुख ने कहा, '288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में केवल 16 विधायकों के साथ, कांग्रेस के पास अब सदन में केवल 5.55 प्रतिशत सीटें हैं। यह 1962 के बाद से राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सबसे कम सीट हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से कांग्रेस की सीट हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से गिरकर अब 10 प्रतिशत से भी कम हो गई है। बता दें कि कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद आशीष देशमुख जून 2023 में भाजपा में शामिल हो गए।
राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) हाल ही में संपन्न राज्य चुनावों में केवल 46 सीटें जीत सकी। इसमें एमवीए का एक घटक दल कांग्रेस को केवल 16 सीटें मिलीं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन