{"_id":"630e20f51c0aa84bdf174553","slug":"cong-field-most-of-sitting-mlas-in-gujarat-polls-like-last-and-final-over-of-cricket-opposition-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- विधानसभा चुनाव में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को ही टिकट देगी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- विधानसभा चुनाव में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को ही टिकट देगी पार्टी
Tue, 30 Aug 2022 08:09 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 30 Aug 2022 08:09 PM IST
सार
गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा ने कहा कि पार्टी उन विधायकों को विश्वास में लेगी, जिनके स्थान पर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सुखराम राठवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के अपने ज्यादातर मौजूदा विधायकों को गुजरात विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारने की संभावना है। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह चुनावी मुकाबला पार्टी के लिए 'अंतिम ओवर' के समान होगा।
गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा ने कहा कि पार्टी उन विधायकों को विश्वास में लेगी, जिनके स्थान पर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की आवश्यकता है।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया, "मैं इसे अपनी जिम्मेदारी के रूप में लेता हूं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि विधानसभा में मेरे गुजरात के लोगों की आवाज उठाने वाले और उनकी दुर्दशा को रेखांकित करने वाले सभी विधायकों को पुन: उम्मीदवार बनाया जाए और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिले।"
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीती थीं 77 सीटें
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी और उसने भारतीय जनता पार्टी को 99 सीट तक सीमित कर दिया था। उसके बाद कांग्रेस के 14 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी और 182 सदस्यीय सदन में उसके विधायकों की संख्या 63 रह गई।
किसी अन्य विधायक को देना हो टिकट तो सलाह ली जाएगी
राठवा ने कहा कि अगर पार्टी इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी विधायक के स्थान पर अन्य उम्मीदवार को टिकट देना चाहती है, तो संबंधित विधायक से सलाह ली जाएगी।
सर्वेक्षण कर रही एआईसीसी की टीम
उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की टीम आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहचान की खातिर अलग-अलग सर्वेक्षण कर रही हैं।
2022 का चुनाव 'आखिरी ओवर' की तरह
उन्होंने कहा, "अगर सर्वेक्षण के अनुसार किसी विधायक को हटाने की आवश्यकता होती है, तो ऐसा कोई भी फैसला करने से पहले उन्हें विश्वास में लिया जाएगा। हमारे लिए 2022 का चुनाव आखिरी ओवर (क्रिकेट मैच की तरह) की तरह है।"