फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong exhorts 'Team India' to win World Cup, posts messages with political undertone

Congress: सियासी अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं, कहा- टीम 'इंडिया' देश की वास्तविक भावना की प्रतीक

Fri, 17 Nov 2023 09:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Nov 2023 09:22 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि टीम इंडिया हमारे देश की वास्तविक भावना की प्रतीक है, क्योंकि इसके सदस्य विविध क्षेत्रों, विभिन्न भाषाओं और अलग-अलग धर्मों से आते हैं। पार्टी ने क्रिकेट विश्व कप जीतकर लाने के लिए टीम को प्रोत्सताहित किया। 

विज्ञापन
Cong exhorts 'Team India' to win World Cup, posts messages with political undertone
कांग्रेस ने टीम इंडिया के लिए सियासी अंदाज में जारी किया पोस्टर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि टीम इंडिया हमारे देश की वास्तविक भावना की प्रतीक है, क्योंकि इसके सदस्य विविध क्षेत्रों, विभिन्न भाषाओं और अलग-अलग धर्मों से आते हैं। पार्टी ने क्रिकेट विश्व कप जीतकर लाने के लिए टीम को प्रोत्सताहित किया। 

विज्ञापन

देश की सबसे पुरानी पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पार्टी का परोक्ष रूप से उन दलों के गठबंधन 'इंडिया' की ओर इशारा था, जिन्होंने अगले आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक साथ आने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, विविध क्षेत्र, विभिन्न भाषाएं, अलग-अलग धर्म, फिर भी एक अटूट 'टीम इंडिया'। यह हमारे राष्ट्र की वास्तविक भावना का प्रतीक है। इसमें खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ टीम इंडिया के लिए 'चक दे टीम इंडिया', 'टीम इंडिया- 'नाम ही काफी है' और 'मैन इन ब्लू' जैसे एक्सप्रेशन का भी इस्तेमाल किया गया है।
 

विज्ञापन

विपक्षी दल ने भारत के नक्शे और 'टीम इंडिया' पर प्रकाश डाला, जिसके खिलाड़ी देश भर और दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों से आते हैं। कांग्रेस ने एक्स पर मैन इन ब्लू की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट हुए 26 विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस' (इंडिया) की ओर अस्पष्ट इशारा है। 
 


 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के बीच रविवार को अहमदाबाद में विश्व कप 2023 का मुकाबला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed