फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cong-bjp tussle on vasundhara yatra reaches at court, pil

 वसुंधरा राजे की यात्रा को लेकर भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई कोर्ट तक पहुंची, पीआईएल दाखिल

Tue, 07 Aug 2018 03:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो,अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
cong-bjp tussle on vasundhara yatra reaches at court, pil
vasundhara raje

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ को लेकर भाजपा व कांग्रेस के बीच चल रही तीखी बयानबाजी अब कोर्ट तक पहुंच गई है। यात्रा पर सरकारी मशीनरी और सरकारी पैसे का दुरुपयोग का हवाला देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल हो गई है। मामले की सुनवाई 10 अगस्त को हो सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अधिवक्ता विभूति भूषण शर्मा की ओर से राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर जनहित याचिका लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि इस यात्रा में भाजपा का प्रचार किया जा रहा है। पार्टी की ओर से आयोजित इस यात्रा का खर्च सरकारी राजकोष से हो रहा है और यात्रा के दौरान प्रशासनिक अमले को भी झोंका जा रहा है। इस कारण आमजन के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। याचिका में मांग की गई है कि राजनीतिक पार्टी की इस गौरव यात्रा में हो रहे सरकारी खर्च को और काम में लिए जा रहे सरकारी अमले पर तुरंत रोक लगाई जाए। 
विज्ञापन


राजे की यात्रा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत लगातार आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जनता के पैसे और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हैं। राजे की चार अगस्त को यात्रा शुरू होने से पहले उन्होंने जनता से भी अपील की है कि इस यात्रा का विरोध करें। भाजपा अपने बचाव में कांग्रेस के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार एवं गरीब-किसान व आमजन के काम नहीं करने के आरोप लगा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed