{"_id":"57bbf7b54f1c1bf654d50385","slug":"cong-bjp-refuse-to-say-who-fund-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और बीजेपी ने नहीं बताया, पार्टी फंड में पैसा कहां से आया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस और बीजेपी ने नहीं बताया, पार्टी फंड में पैसा कहां से आया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले धन पर लगाम कसने के लिए भले ही सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही हो लेकिन सत्तारुढ़ बीजेपी हो या कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों का रवैया इससे उलट ही है। बीजेपी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों की ज्यादातर फंडिग अज्ञात स्रोतों से हो रही है। उन्हें फंडिंग कहां से हो रही है? कांग्रेस या बीजेपी ने इसका जवाब नहीं दिया है।
इकॉनमी में कैश में अहम हिस्सेदारी रखने वाले राजनीतिक दलों ने अपने कुछ दानदाताओं की जानकारी साझा नहीं की है। राजनीतिक दलों को मिलने वाले कुल चंदे में बीजेपी-कांग्रेस की हिस्सेदारी 80 फीसदी से भी ज्यादा है। 2014-15 में बीजेपी की आय 970 करोड़ और कांग्रेस की 765 करोड़ रुपए रही।

70 फीसदी फंडिंग के स्रोतों का खुलासा नहीं
indian national congress
- फोटो : Getty Images
पिछले वित्तीय वर्ष में सभी राजनीतिक दलों की कुल आय 1519 करोड़ रुपए बताई गई थी। इस रकम में बीजेपी के सबसे ज्यादा 674 करोड़, कांग्रेस के 598 करोड़ रुपए थे। कुल फंडिंग में 70 फीसदी से ज्यादा के स्रोतों का खुलासा नहीं किया गया। आयकर के संदर्भ में इसी पैसे को काला धन मान लिया जाता है। खास बात यह है कि अज्ञात स्रोतों से हुई यह फंडिंग कैश में होती है।
हैरानी की बात है खुद में सुधार करने के बजाय राजनीतिक दल इस मसले को लेकर कोर्ट में लड़ रहे हैं कि उन्हें अपने दानदाताओं के नाम को जाहिर करने की बाध्यता से मुक्त रखा जाए। कांग्रेस ने तो ऐसे ही मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट ने कांग्रेस का आदेश दिया था कि वह अपने करीब 25 करोड़ दान में मिली राशि के स्रोतों का खुलासा करे।