फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Confluence of art, science and spirituality will be on the western edge of Ahmedabad

Gujarat: अहमदाबाद के पश्चिमी किनारे पर होगा कला, विज्ञान और अध्यात्मिकता का संगम

Mon, 05 Dec 2022 01:00 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद। Published by: Amit Mandal Updated Mon, 05 Dec 2022 01:00 AM IST
सार

संस्था की ओर से जारी बयान में कहा गया है, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के स्पंदनों से गूंजता यह परिसर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ पूरे महीने सुर्खियों में रहेगा।

विज्ञापन
Confluence of art, science and spirituality will be on the western edge of Ahmedabad
स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव की तैयारियां - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को यहां बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज जन्म शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 15 दिसंबर से 15 जनवरी यानी 30 दिनों तक चलेगा। यह संस्था स्वामीनारायण संप्रदाय की एक प्रमुख शाखा है।

विज्ञापन


प्रमुख स्वामी महाराज जन्म महोत्सव दुनियाभर में पिछले एक साल से मनाया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले उसके समापन महोत्सव के आयोजन के लिए अहमदाबाद के पश्चिमी छोर पर सरदार पटेल रिंग रोड पर 600 एकड़ क्षेत्र में एक भव्य और दिव्य 'प्रमुखस्वामी महाराज नगर' का निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की ओर से जारी बयान में कहा गया है, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के स्पंदनों से गूंजता यह परिसर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ पूरे महीने सुर्खियों में रहेगा। हर दिन यहां प्रेरणा का ऐसा स्रोत बहेगा जो हर उम्र और वर्ग के लोगों को रोमांचित कर देगा। 

बयान में आगे कहा गया है, 'प्रमुखस्वामी महाराज नगर' कला, विज्ञान और आध्यात्मिकता का संगम है! इसमें बड़े और कलात्मक प्रवेशद्वार और मंदिर बनाए गए हैं। प्रमुख प्रवेश द्वार 280 फीट चौड़ा और 51 फीट ऊंचा है जो भारतीय संस्कृति के महान ज्योतिर्धर संतों की याद दिलाता है। बच्चों के लिए अलग से नगर बसाया गया है। संप्रदाय के प्रमुख संतों के नाम पर प्रदर्शनी कक्षों का नामकरण किया है जैसे सहजानंद, मुक्तानंद, नित्यानंद, भरतानंद और परमानंद प्रदर्शनी कक्ष।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed