{"_id":"684fdbf721ec4cbe2d0a74b0","slug":"conflict-situation-in-west-asia-eam-jaishankar-speaks-with-counterparts-in-uae-armenia-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की कोशिश, जयशंकर ने यूएई और आर्मेनिया के विदेश मंत्रियों से बात की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia: पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की कोशिश, जयशंकर ने यूएई और आर्मेनिया के विदेश मंत्रियों से बात की
Mon, 16 Jun 2025 02:25 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:25 PM IST
सार
दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष पर भारत ने चिंता जताई और कहा कि वह हालात पर करीब से नजर रखे हुए है। भारत नों दोनों देशों से शांति की अपील की।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में लंबे समय से तनाव का माहौल है। अब इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने इस तनाव को और बढ़ा दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर युद्ध की आशंका को हवा दे दी है। इस तनाव के बीच हालात को सामान्य करने की कोशिश भी जारी है और इसी कोशिश के तहत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात और आर्मेनिया के विदेश मंत्रियों से टेलीफोन पर बात की।
कूटनीति के जरिए संघर्ष समाप्त करने की कोशिश
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'संयुक्त अरब अमीरात के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और इसमें कूटनीति की भूमिका पर चर्चा की। साथ ही इस मुद्दे पर संपर्क में रहने पर भी सहमति बनी।' एक अन्य पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारात मिर्जोयान से भी बात की। दोनों के बीच क्षेत्र के हालात और सहयोग के विषय में चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें- Israel vs Iran: 'अगर ईरान पर परमाणु हमला हुआ तो इस्राइल पर परमाणु बम बरसाएगा पाकिस्तान', शीर्ष अधिकारी का दावा
विज्ञापन
भारत ने दोनों देशों के संघर्ष पर जताई चिंता
इस्राइल ने बीते शुक्रवार को ईरान के परमाणु हथियारों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे, जिसमें ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिक और शीर्ष सैन्य कमांडर मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने भी इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोला। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष पर भारत ने चिंता जताई और कहा कि वह हालात पर करीब से नजर रखे हुए है। भारत नों दोनों देशों से शांति की अपील की। शुक्रवार को डॉ.जयशंकर ने इस्राइल और ईरान के विदेश मंत्रियों से भी बात की थी। जयशंकर ने बताया कि इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने उन्हें फोन किया था। इसके बाद डॉ. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची के बीच भी बात हुई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन