फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conflict between Chief Justice Ranjan Gogoi and Rajiv Dhawan

चीफ जस्टिस और राजीव धवन में तकरार बोले- 'हम कुर्सी से उठने के बाद वकीलों से बात नहीं करते'

Thu, 31 Jan 2019 01:29 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 31 Jan 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Conflict between Chief Justice Ranjan Gogoi and Rajiv Dhawan
ranjan gogoi

चीफ जस्टिस रंजन गोगई ने बुधवार को कहा कि वह कुर्सी से उठने के बाद वकीलों से बात नहीं करते। चीफ जस्टिस ने कहा कि वह चेयर पर बैठकर वकीलों से बात करते हैं। चीफ जस्टिस गोगई ने वरिष्ठ वकील राजीव धवन से कहा, हम खड़े होकर वकीलों से बात नहीं करते। चेयर पर बैठने के बाद वकीलों से बात करते हैं। यह हमारी कार्यप्रणाली है। इस पर धवन ने कहा, अगर ऐसा है तो हमें अगाह किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन

  
चीफ जस्टिस और वरिष्ठ वकील धवन के बीच यह तकरार बुधवार को लंच के बाद तब हुआ जब चीफ जस्टिस अपनी कुर्सी पर बैठे। वास्तव में जब चीफ जस्टिस और पीठ के अन्य सदस्य भोजनावकाश के लिए कुर्सी से उठ रहे थे उस वक्त वरिष्ठ वकील राजीव धवन पीठ के समक्ष कुछ मामले का उल्लेख करना चाहते थे।  
विज्ञापन


भोजनावकाश के बाद जब चीफ जस्टिस वापस लौटे तो उन्होंने धवन से पूछा कि आप लंच से पहले कुछ कहना चाहते थे। इस पर धवन ने कहा, नहीं, कुछ नहीं। मैं कुछ उल्लेख करना चाहता था लेकिन आप चले गए। लिहाजा अब मैं कुछ नहीं कहना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जवाब में चीफ जस्टिस ने कहा, हम लंच के लिए कुर्सी से उठ गए थे उस वक्त आप कुछ कहना चाहते थे। जब हम उठ गए हो तो ऐसे में कुछ उल्लेख करना उचित नहीं था। इस पर धवन ने कहा, मैं नहीं जानता कि वह उचित था या अनुचित लेकिन मैं यह जरूर कह सकता हूं कि अलग-अलग चीफ जस्टिस की अलग कार्यप्रणाली होती है। जवाब में चीफ जस्टिस ने कहा कि हम कुर्सी पर बैठ कर ही वकीलों से बात करते हैं न कि खड़े होकर।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed