फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conducting caste census our party's guarantee: Congress leader Jairam Ramesh

Congress: 'जाति जनगणना कराना कांग्रेस की गारंटी, देश को बांट रहे BJP-आरएसएस', न्याय यात्रा में बोले जयराम रमेश

Tue, 12 Mar 2024 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदुरबार (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदुरबार (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Mar 2024 04:27 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस समाज को बांटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आरएसएस और भाजपा की सभी नीतियां विभाजनकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रवैया और नीतियां विभाजनकारी हैं। 

विज्ञापन
Conducting caste census our party's guarantee: Congress leader Jairam Ramesh
जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दल मतदाताओं के लिए तरह-तरह की गारंटी की घोषणा कर रहे हैं। इसी बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि जाति जनगणना कराना कांग्रेस पार्टी की गारंटी है। वह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के अंतिम चरण में प्रवेश करने से पहले नंदुरबार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन

'समाज का एक्स-रे होगा जाति जनगणना'
इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश को बांटने और समाज का ध्रुवीकरण करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने कहा, "हमने सामाजिक, आर्थिक, और जातिगत जनगणना की गारंटी दी है। यह हमारे समाज का एक्स-रे होगा, जो हमें विभिन्न जातियों की आबादी और हमारे देश की संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी को दिखाएगा। यह हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों में उनकी हिस्सेदारी को दिखाएगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

नंदुरबार से नेहरू-गांधी परिवार का पुराना नाता
नंदुरबार जिला नेहरू-गांधी परिवार के साथ अपने संबंधों के लिए जाना जाता है। इस आदिवासी बहुल जिले में सतपुड़ा की पर्वत श्रृंखलाएं और नर्मदा नदी घाटी है। उत्तर महाराष्ट्र का नंदुरबार जिला गुजरात मध्यप्रदेश को भी छूता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी भी यहीं से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करते थे।

विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1998 में नंदुरबार में एक विशाल जनसभा की थी जिसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हुईं थी। यहीं से सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि वह कभी सत्ता का कोई भी पद ग्रहण नहीं करेंगी। उसके बाद साल 1998 में हुए चुनाव में लोकसभा की 48 सीटों में से कांग्रेस ने 33 पर जीत दर्ज की थी। 

'कांग्रेस राजनीतिक पार्टी, संतों का संगठन नहीं'
रमेश ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक राजनीतिक रैली है। लेकिन यह किसी राजनीतिक अभियान का हिस्सा नहीं है। यह एक राजनीतिक लक्ष्य और विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने कहा, कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है, संतो का संगठन नहीं है। हम कुछ चुनाव जीत सकते हैं और कुछ हार सकते हैं, जो एक वास्तविकता है। लेकिन वर्तमान में भाजपा और आरएसएस समाज को बांटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आरएसएस और भाजपा की सभी नीतियां विभाजनकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रवैया और नीतियां विभाजनकारी हैं। 

समाज का ध्रुवीकरण कर रहे पीएम मोदी
उन्होंने आरोप लगाया कि वे (पीएम मोदी) समाज में ध्रुवीकरण तेज करने पर फोकस कर रहे हैं। इसका मुकाबला करने के लिए पहले 'भारत जोड़ो यात्रा' और अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' हमारी बूस्टर खुराक होने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed