फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Concern Coronavirus : 2.64 lakh infected in a day in the country, the number is approaching the first wave, infection rate is 14.78 percent

चिंता : देश में एक दिन में 2.64 लाख संक्रमित, पहली लहर के करीब पहुंच रही संख्या, संक्रमण दर 14.78 फीसदी

Sat, 15 Jan 2022 06:33 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 15 Jan 2022 06:33 AM IST
सार

सक्रिय मरीजों की सक्रिय दर 3.48 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे इलाज करा रहे मरीज बढ़कर 12,72,073 हो गए।  स्वस्थ होने की दर 95.20 फीसदी हो गई है। एक हफ्ते पहले तक यह 97 फीसदी से भी अधिक थी।

विज्ञापन
Concern Coronavirus : 2.64 lakh infected in a day in the country, the number is approaching the first wave, infection rate is 14.78 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना की तीसरी लहर में बीते आठ दिन में ही 14.72 लाख लोग वायरस की चपेट में आए हैं। वहीं, छह दिन में दैनिक रोगियों की संख्या दोगुने से पार चली गई है। संक्रमण दर भी अब साल 2020 में आई पहली लहर के सर्वोच्च स्तर के करीब पहुंच गई है।  देश में 2,64,202 नए मामले आए हैं। वहीं, दिल्ली में बीते 24,383 नए केस मिले हैं, जबकि 34 मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन


देश में 7 जनवरी से ही रोज एक लाख से अधिक मरीज मिल रहे हैं। दो दिन में संख्या 2.50 लाख का आंकड़ा भी पार कर गई। सात जनवरी को 1.17 लाख संक्रमित मिले थे, पर 13 जनवरी को 2.47 लाख मिले। संक्रमण दर भी एक दिन में 14.78% हो गई, जो पहली लहर की सर्वाधिक दर 15.70 फीसदी के करीब है। राहत यह है कि 1,09,345 मरीजों की एक दिन में रिकवरी भी हुई है। यह बीते साल 15 जून के बाद सबसे अधिक है। एक दिन में 315 लोगों की मौत हुई। देश में 4,85,350 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


स्वस्थ होने की दर 95.20 फीसदी हुई, एक सप्ताह पहले थी 97% से अधिक
सक्रिय मरीजों की सक्रिय दर 3.48 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे इलाज करा रहे मरीज बढ़कर 12,72,073 हो गए।  स्वस्थ होने की दर 95.20 फीसदी हो गई है। एक हफ्ते पहले तक यह 97 फीसदी से भी अधिक थी। साप्ताहिक संक्रमण दर 11.83 फीसदी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमिक्रॉन : एक दिन में 4.83 फीसदी की बढ़ोतरी
सरकार ने ओमिक्रॉन की वजह से देश में तीसरी लहर की पुष्टि की है। ओमिक्रॉन के देश में अब 5,753 मरीज हो गए हैं। बीते एक दिन में ही इन मामलों में 4.83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

  • 3.34 करोड़ किशोर पहली खुराक ले चुके हैं
  • 35 लाख एहतियाती खुराकें लगीं 3 दिन में
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को संक्रमित मिले।

30% तक बढ़ोतरी 
7 से 14 जनवरी के बीच दैनिक मामलों में सर्वाधिक 30 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। 12 जनवरी को एक दिन में 1,94,720 मामले सामने आए थे। 13 जनवरी को यह संख्या 2,47,417 दर्ज की गई।

मध्यप्रदेश : स्कूल और हॉस्टल 31 तक बंद
मध्य प्रदेश में 4,031 नए केस मिलने के बाद 31 जनवरी तक सभी स्कूल और हॉस्टल बंद कर दिए गए हैं। धार्मिक, कारोबारी मेले व रैलियों पर भी रोक रहेंगी।

दिल्ली में ओमिक्रॉन का सामुदायिक प्रसार मिला
एक अध्ययन में सुबूत मिले हैं कि दिल्ली पहला राज्य है, जहां समुदाय में 60% से ज्यादा ओमिक्रॉन का प्रसार हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में इससे हाइब्रिड इम्युनिटी बनना शुरू हो गई। ऐसे भी मरीज मिले हैं, जिनमें चार-चार स्रोत से इम्युनिटी विकसित हुई है।

दिल्ली : संक्रमण दर 30% पार
दिल्ली में 24383 नए केस मिले। इसमें एक दिन में 15.5% की कमी दर्ज की गई, पर संक्रमण दर 30% के पार है।

संक्रमण से उबरने के तीन माह बाद ही बीमा, कंपनियों का नया नियम
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीमा कंपनियों ने नया नियम लागू किया है। इसके तहत कोरोना से उबरने के तीन माह तक व्यक्ति को कोई टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed