फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   compromise between akhilesh and shivpal five points

... तो क्या इन 5 प्वाइंट्स पर हुआ अखिलेश-शिवपाल में समझौता

Fri, 16 Sep 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
compromise between akhilesh and shivpal five points
अखिलेश और शिवपाल
उत्तर प्रदेश सरकार और समाजवादी पार्टी में बीते सोमवार से शुरू विवाद शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव के हस्तक्षेप के बाद खत्म होता दिख रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश के पिता और शिवपाल के बड़े भाई मुलायम ने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया कि पार्टी में अब कोई मतभेद नहीं है। अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल में कोई लड़ाई नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, इस बीच अखिलेश और शिवपाल के बीच के तनाव के बाद इन 5 प्वाइंट पर समझौता होता दिख रहा है।

1. साल 2017 के चुनाव में टिकट बंटवारे में अखिलेश की भी भूमिका रहेगी।
2. शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का फिर से प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। 
3. शिवपाल यादव से छीने गए 7 मंत्रालय वापस दिए गए।
4. गायत्री प्रसाद प्रजापति को फिर से कैबिनेट में जगह मिलेगा।
5.सभी फैसले मुलायम सिंह यादव से होते हुए ही गुजरेंगे।

ऐसे बढ़ा विवाद

compromise between akhilesh and shivpal five points
शिवपाल यादव - फोटो : Self
1. 12 सितंबर काफी महत्वपूर्ण दिन रहा। इस दिन अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के आरोप में पहले मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को बर्खास्त किया और इसके आधे घंटे बाद मंत्री राजकिशोर के ऊपर भी कार्रवाई की। दोनों मंत्रियों को शिवपाल यादव का करीबी बताया जाता है।

2. 13 सितंबर को सुबह अखिलेश यादव ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटा दिया। सिंघल भी शिवपाल के करीबी माने जाते रहे हैं।

4. 13 सितंबर की शाम को मुलायम सिंह यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष पद से अखिलेश यादव को हटाते हुए यह जिम्मेदारी शिवपाल यादव को दे दी।

4. 13 सितंबर की देर शाम अखिलेश यादव ने भी बड़ा कदम उठाते हुए चाचा अखिलेश यादव से तीन मंत्रालय वापस ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed