फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complaints Dispose in ten days

अधिकारियों से बोले मोदी, 10 दिन में दूर करें जनता की शिकायतें

Thu, 30 Jun 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
Complaints Dispose in ten days

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिकायतों का पुलिंदा जमा होने को गंभीरता से लिया है। ई-कॉमर्स क्षेत्र में बड़ी तादाद में एकत्र शिकायतों, जैसे टिकटों की बुकिंग, होटल में आरक्षण आदि के निपटारे के लिए 10 दिन की समय सीमा तय की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बुधवार को उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण के सरकार के संकल्प की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के नौकरशाहों के साथ प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाईमली इंप्लिमेंटेशन (प्रगति) की बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ई-कॉमर्स क्षेत्र में बड़ी तादाद में लंबित पड़ी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में उठाए गए कदम के बारे में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्रभावी तरीके निपटाने के लिए अफसरों को अपनी क्षमता बढ़ाने को कहा। मोदी ने उन्हें इसकी व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ काम न होने पर उन अफसरों की जिम्मेदारी तय करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि 10 दिनों में कार्य प्रगति की समीक्षा भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं रोड, रेलवे, ऊर्जा, कोयला और खनन क्षेत्र की भी समीक्षा की। उन्होंने देशभर में सोलर पंप लगाने की प्रगति का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाढ़ से निपटने की तैयारी का भी जायजा लिया और राज्यों से कहा कि बाढ़ के लिए संवेदनशील क्षेत्रों का पता लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed