फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complaint increased by 68 percent under Lokpal schemes two lakh complaints received against banks

RBI: लोकपाल योजनाओं के तहत 68 फीसदी बढ़ीं शिकायतें, बैंकों के खिलाफ मिलीं करीब दो लाख शिकायतें

Tue, 12 Mar 2024 05:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Mar 2024 05:52 AM IST
सार

आरबीआई की एकीकृत लोकपाल योजना (आरबी-आईओएस), 2021 के तहत सोमवार को जारी पहली रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों के खिलाफ कुल 1,96,635 शिकायतें मिली हैं। यह कुल शिकायतों में सर्वाधिक है। यह आरबीआई लोकपाल (ओआरबीआईओ) को प्राप्त शिकायतों का 83.78 फीसदी है।

विज्ञापन
Complaint increased by 68 percent under Lokpal schemes two lakh complaints received against banks
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

आरबीआई की लोकपाल योजनाओं के तहत दर्ज शिकायतों की संख्या 2022-23 में 68.24 फीसदी बढ़कर 7.03 लाख पहुंच गई। ये शिकायतें मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग, ऋण व अग्रिम कर्ज, एटीएम/ डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेंशन भुगतान, धन-प्रेषण, पैरा बैंकिंग और अन्य से संबंधित थीं।

विज्ञापन

आरबीआई की एकीकृत लोकपाल योजना (आरबी-आईओएस), 2021 के तहत सोमवार को जारी पहली रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों के खिलाफ कुल 1,96,635 शिकायतें मिली हैं। यह कुल शिकायतों में सर्वाधिक है। यह आरबीआई लोकपाल (ओआरबीआईओ) को प्राप्त शिकायतों का 83.78 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों के साथ गैर-बैंकिंग भुगतान प्रणाली प्रतिभागियों के खिलाफ मिली शिकायतों की कुल संख्या में मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से जुड़ीं शिकायतें सबसे अधिक रहीं। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के मामले में निष्पक्ष व्यवहार संहिता का पालन न करने से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक थीं।

विज्ञापन

2,34,690 मामलों का निपटान
ओआरबीआईओ ने 2022-23 में कुल 2,34,690 शिकायतों का निपटान किया। सेंट्रलाइज्ड रिसिप्ट एंड प्रोसेसिंग सेंटर (सीआरपीसी) में 4,68,854 शिकायतों का निपटारा किया गया। ओआरबीआईओ में शिकायतों का निपटान औसतन 33 दिनों में कर दिया गया, जबकि 2021-22 में यह 44 दिन था। योजना के तहत निपटान योग्य शिकायतों में से 57.48 फीसदी का समाधान आपसी समझौते, सुलह या मध्यस्थता के जरिये किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed