{"_id":"607cb7e58ebc3ed1e853d5d5","slug":"complaint-filed-for-fake-twitter-account-of-meghalaya-governor-investigation-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय के राज्यपाल के फर्जी ट्विटर अकाउंट की शिकायत दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय के राज्यपाल के फर्जी ट्विटर अकाउंट की शिकायत दर्ज, जांच शुरू
Mon, 19 Apr 2021 04:21 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, शिलांग
एजेंसी, शिलांग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:21 AM IST
सार
- राजभवन के सचिव प्रवीण बख्शी ने सत्यपाल मलिक के फर्जी ट्विटर अकाउंट की सूची सौंपी
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कई नकली ट्विटर अकाउंट का पता चलने पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई है। राजभवन के अधिकारियों ने इस मामले को राज्य पुलिस महानिदेशक के समक्ष उठाया था, उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
राजभवन के सचिव प्रवीण बख्शी ने सत्यपाल मलिक के फर्जी ट्विटर अकाउंट की सूची भी सौंपी। बख्शी ने कहा कि धोखेबाजों ने राज्यपाल के नाम पर बनाए अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट भी की हैं। बख्शी ने कहा कि राज्यपाल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने, धोखाधड़ी करने के मकसद से ये अकाउंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन