{"_id":"5f1f6da0d05a9d619242ea9c","slug":"complaint-against-seller-fake-khadi-mask-with-pm-modi-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी और पीएम मोदी का नाम लेकर घटिया मास्क बेच रही थी महिला, शिकायत दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खादी और पीएम मोदी का नाम लेकर घटिया मास्क बेच रही थी महिला, शिकायत दर्ज
Tue, 28 Jul 2020 05:43 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
Khadi Mask
- फोटो : Social Media
खादी के नाम पर नकली मास्क बेचने और सोशल मीडिया पर उसके विज्ञापन के मामले को गंभीरता से लेते हुए खादी ग्राम उद्योग आयोग ने सोमवार को चंडीगढ़ निवासी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चंडीगढ़ के एसएसपी को दी शिकायत में आयोग ने कहा है कि खुशबू नाम की महिला गैरकानूनी तरीके से मास्क को खादी का बताकर बेच रही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले मास्क पर खादी का लोगो और ‘मेक इन इंडिया’ व ‘वोकल फॉर लोकल’ छपे होने से महिला झूठा भ्रम फैला रही थी कि उसकी वेबसाइट को खादी उत्पाद बेचने के लिए अधिकृत किया गया है। खादी ग्राम उद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि हम खादी के नाम का दुरुपयोग करने वाले किसी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे।