{"_id":"58b59a814f1c1b445983130c","slug":"complaint-against-drunk-were-making-mischief-in-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी से बंगलूरू जा रही फ्लाइट में यात्रियों ने शराब पीकर मचाया उत्पात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुवाहाटी से बंगलूरू जा रही फ्लाइट में यात्रियों ने शराब पीकर मचाया उत्पात
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती विमान सेवा एयर एशिया ने दो यात्रियों के उपद्रवी व्यवहार की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि दोनों शराब के नशे में फ्लाइट में उत्पात मचा रहे थे। यह घटना रविवार को गुवाहाटी से बंगलूरू जा रही फ्लाइट में घटी।
विज्ञापन
एयरलाइंस ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि विमान के कैप्टन और केबिन क्रू ने दो यात्रियों के अशांत और उपद्रवी व्यवहार की शिकायत की है। ये लोग फ्लाइट के दौरान शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे और अशांति फैला रहे थे। ‘उनके इस व्यवहार से विमान और इसमें मौजूद यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी।’
विज्ञापन
एयरलाइंस के मुताबिक, विमान के बंगलूरू में उतरने के बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। हाल के दिनों में यात्रियों के व्यवहार को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
गत वर्ष विमान कंपनी इंडिगो ने हैदराबाद-रायपुर फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ कथित विवाद के बाद 70 यात्रियों को विमान से उतार दिया था। एक अन्य घटना में सुरक्षा प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस ने एक यात्री को उसके हिंसक व्यवहार और क्रू मेंबर को धमकाने के बाद सीट से बांध दिया था।