{"_id":"5abb9d2c4f1c1bd5298b45ab","slug":"communication-satellite-gsat-6a-countdown-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष में आज एकबार फिर बजेगा ISRO का डंका, जीसैट-6 ए उपग्रह का काउंटडाउन शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अंतरिक्ष में आज एकबार फिर बजेगा ISRO का डंका, जीसैट-6 ए उपग्रह का काउंटडाउन शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैटेलाइट आधारित मोबाइल कम्युनिकेशन मुहैया कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को छोड़े जाने वाले जीसैट-6 ए उपग्रह का 27 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गया। यहां से 110 किमी दूर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्टेशन से यह उपग्रह इसरो के जीएसएलवी-एफ 08 रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। कक्षा में स्थापित होने के बाद यह 10 साल तक काम करेगा।
विज्ञापन
इसरो के जीएसएलवी- एफ 08 रॉकेट से आज किया जाएगा लांच
इसरो ने बताया कि बुधवार को 13:56 मिनट पर इसका काउंटडाउन शुरू किया गया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लांच पैड से बृहस्पतिवार को इस उपग्रह को 16:56 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा। यह जीएसएलवी-एफ 08 रॉकेट की 12वीं उड़ान होगी। इस रॉकेट की ऊंचाई 49.1 मीटर है और वजन 415.6 टन है।
विज्ञापन
आई-2के बस इसरो ने ही बनाया है। यह सैटेलाइट को 3119 वॉट पावर देता है। इसका एंटीना छह मीटर व्यास वाला है। सैटेलाइट में लगने वाले सामान्य एंटीना से तीन गुना चौड़ा है। एस-बैंड यह मोबाइल की 4-जी सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मौसम की जानकारी देने वाले रडार, शिप रडार, कम्युनिकेशन सैटेलाइट में भी इस्तेमाल होता है। साथ ही मोबाइल कम्युनिकेशन में मदद करेगा। इसे सेना के इस्तेमाल के हिसाब से भी डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन