फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   communal tension in Mussoorie On minaret construction, police force deployed

मसूरी में मीनार निर्माण पर सांप्रदायिक तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 12 Aug 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गंगानगर (मेरठ)
ब्यूरो/ अमर उजाला, गंगानगर (मेरठ) Updated Fri, 12 Aug 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
communal tension in Mussoorie On minaret construction, police force deployed
- फोटो : ANI

मेरठ जिले के मसूरी गांव में पंद्रह वर्षों से संचालित मदरसे में मीनार के निर्माण को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। ग्रामीणों द्वारा हंगामे की सूचना पर तहसीलदार और सीओ सदर देहात फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस ने अर्द्धनिर्मित मीनार तोड़ने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में तहसीलदार के सामने ही दूसरी मीनार की माप कराकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में अलवियान मोहल्ला है। जिसमें करीब पंद्रह साल से मदरसा संचालित है। वहीं पर लोग नमाज भी पढ़ते हैं। कुछ साल पहले मदरसे की बाउंड्री कराकर लेंटर डलवा दिया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ माह पहले मदरसे में लाउडस्पीकर भी लगा दिए। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होनी लगी। बृहस्पतिवार सुबह मदरसे में मीनार के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर एसओ इंचौली उमेश चंद पचौरी, सीओ सदर देहात श्रीकांत प्रजापति, तहसीलदार रमेश चंद यादव, नायब तहसीलदार  दिनेश शर्मा, लेखपाल अरविंद कुमार, कानूनगो अंजू शर्मा मौके पर पहुंच गए

विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा और तनाव की स्थिति बनी रही

communal tension in Mussoorie On minaret construction, police force deployed

मदरसे में मौजूद मुरलीपुर, कंकरखेड़ा निवासी इमाम तहसीम पुत्र निजामुद्दीन ने बताया कि यहां बच्चों को तालीम दी जाती है। बुधवार को ग्राम प्रधानपति योगेश ने स्वयं मीनार निर्माण का शुभारंभ किया था। प्रसाद भी बांटा था। उस समय किसी ने विरोध नहीं किया। लेकिन अब लोग विरोध कर रहे है।

जिस पर गांव के दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने कहा कि पहले यहां मदरसा संचालित था, पर हमें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उसके बाद लाउडस्पीकर भी लगवा दिए। उसे भी हमने सहन किया। लेकिन अब ये मीनार निर्माण करा रहे हैं। जो सरासर गलत है। हम इसे नहीं बनने देंगे।
 
करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा और तनाव की स्थिति बनी रही। जिस पर पुलिस ने दूसरी मीनार के निर्माण को हटवा दिया। जबकि एक मीनार का निर्माण आधा हो चुका था। पुलिस ने उसे तुड़वाने की कोशिश की, परंतु कामयाबी नहीं मिली।

गांव में होगी मीटिंग : सीओ सदर देहात

communal tension in Mussoorie On minaret construction, police force deployed

सीओ सदर देहात ने मीनार निर्माण में लगी बल्ली व चिनाई सामग्री को भी हटवा दिया। निर्माणाधीन मीनार की माप करवाते हुए कोर्ट का आदेश आने तक निर्माण न करने की सख्त हिदायत दी। आदेश आने तक निर्माण पूरी तरह से बंद करवाने की बात कहते हुए सीओ सदर ने लोगों को शांत कराया। 

सीओ सदर देहात ने बताया कि शुक्रवार को गांव के दोनों समुदायों की मीटिंग की जाएगी। सर्वसम्मति से जो सही निर्णय निकलकर आएगा, उसे माना जाएगा। परंतु मीनार निर्माण पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं मानी जाएगी। पुलिस के अनुसार पहले गांव के ही एक पक्ष ने आकर मीनार का निर्माण शुरू कराया। अगली सुबह दूसरे पक्ष ने आकर विरोध जता दिया। जो गांव की राजनीति को दर्शाता है। 

कोट 
बुधवार को ग्रामीणों की सहमति से ही मीनार निर्माण कार्य का शुभारंभ मेरे द्वारा किया गया था। परंतु अब कुछ लोगों को आपत्ति हो गई।- योगेश कुमार, मसूरी ग्राम प्रधानपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed