{"_id":"57f58e324f1c1b8932271769","slug":"communal-tension-in-agra-over-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के वजीरपुरा में मांस का टुकड़ा फेंके जाने से तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आगरा के वजीरपुरा में मांस का टुकड़ा फेंके जाने से तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 06 Oct 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के वजीरपुरा कालोनी में खुराफाती किस्म के लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। कई दिन से घरों के सामने मांस के टुकड़े फेंके जा रहे हैं। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन बुधवार को कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर दो समुदाय के लोगों में तनाव पैदा हो गया। हरीपर्वत, न्यू आगरा और सिकंदरा थाना की पुलिस पहुंच गई।
पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि किसी ने पॉलीथीन में कूड़ा फेंका है। इसी में मांस का टुकड़ा भी है। हो सकता है कोई कुत्ता यहां ले आया हो। फिर भी जांच की जाएगी। वजीरपुरा शहर के संवेदनशील इलाकों में है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक-दो घरों के सामने मांस के टुकड़े देखे गए थे। यह पॉलीथीन में बंद थे।
माना जा रहा था कि किसी के गिर गए होंगे लेकिन बुधवार को हंगामा तब हुआ जब अधिवक्ता ब्रजमोहन के घर के सामने पॉलीथीन में बंद मांस के टुकड़े देखे गए। लोग इकट्ठा हो गए। हिंदूवादी संगठनों के नेता भी पहुंच गए। दूसरी तरफ भी लोग जमा हो गए। सूचना पर तीन थानों की पुलिस पहुंची। एएसपी अनुराग वत्स भी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि यह किसी की खुराफात नहीं लगती है। हो सकता है कि कुत्त्ता इस पॉलीथीन को यहां ले आया हो। फिर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी। इस पर लोग शांत हो गए।