{"_id":"5e530f488ebc3ef3951e306e","slug":"communal-conflict-in-khambhat-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के खंभात में दो समुदायों के बीच संघर्ष, 13 लोग घायल, 25 घर-दुकानें जलाईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के खंभात में दो समुदायों के बीच संघर्ष, 13 लोग घायल, 25 घर-दुकानें जलाईं
Mon, 24 Feb 2020 05:18 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 24 Feb 2020 05:18 AM IST
सार
दोनों समुदायों के बीच पिछले एक महीने में सांप्रदायिक संघर्ष की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 जनवरी को दोनों समुदायों में दंगा भड़का था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
खंभात तालुका में हिंसा के दौरान जलाई गई दुकान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के आनंद जिले के खंभात तालुका में रविवार को दो समुदायों के बीच अचानक दंगा भड़क जाने के कारण 13 लोग घायल हो गए। दोनों समुदायों की उत्तेजित भीड़ ने एक-दूसरे के कम से कम 25 घरों-दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यहां दोनों समुदायों के बीच पिछले एक महीने में सांप्रदायिक संघर्ष की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
इससे पहले 24 जनवरी को दोनों समुदायों में दंगा भड़का था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आनंद जिले के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक दिव्य मिश्रा के मुताबिक, रविवार को अकबरपुरा एरिया में दोनों समुदायों के बीच 24 जनवरी के दंगे को लेकर मौखिक बहस शुरू हो गई, जो आपस में मारपीट और पथराव में बदल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दंगा भड़कने के पीछे के असली कारण की फिलहाल जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और 46 लोगों को हिरासत में लिया गया है। करीब 100 पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है।
विज्ञापन