फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Committee will be made to solve disputes regarding Solar and wind power projects

सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए गठित होगी समिति

Thu, 27 Jun 2019 05:27 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 27 Jun 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Committee will be made to solve disputes regarding Solar and wind power projects
सांकेतिक तस्वीर

बिजली मंत्री आरके सिंह ने सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए तीन सदस्यीय विवाद समाधान समिति गठित करने को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई जानकारी के अनुसार यह समिति सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े अप्रत्याशित विवादों के समाधान के लिए काम करेगी।

विज्ञापन


यह समिति सौर या पवन ऊर्जा कंपनियों तथा सोलर एनर्जी कारपोरेशन आफ इंडिया (एसईसीआई) या सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी के बीच अनुबंध से जुड़े समझौतों से इतर अन्य विवादों को दूर करने पर गौर करेगी। इस  विवाद समाधान समिति के सदस्य एमएफ फारूकी, अनिल स्वरूप और एके दुबे होंगे। 
विज्ञापन


एमएफ फारूकी 1978 बैच के तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह दूरसंचार विभाग (डीओटी) / भारतीय उद्योग मंत्रालय में बतौर सचिव काम कर चुके हैं। वहीं, 1981 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल स्वरूप पूर्व कोयला सचिव रह चुके हैं। 11982 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एके दुबे खेल सचिव रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसईसीआई और एनटीपीसी संचालित सभी परियोजनाएं होंगी शामिल

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा कौशल एवं उद्यमिता मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह ने कुछ दिन पहले प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया था। उन्होंने कहा था, ‘इससे देश में सौर/पवन ऊर्जा परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो सकेगा।’ मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि इस प्रणाली में वे सभी परियोजनाएं शामिल होंगी जिनका क्रियान्वयन एसईसीआई और एनटीपीसी के जरिये होगा।

सौर और पवन ऊर्जा उद्योग लंबे समय से इस प्रकार की विवाद निपटान प्रणाली स्थापित करने की मांग करता रहा है। अनुबंध से जुड़े समझौतों के क्रियान्वयन के दौरान सौर/पवन ऊर्जा परियोजनाएं विकसित करने वाली कंपनियों और एसईसीआई/एनटीपीसी के बीच अप्रत्याशित विवादों और मसलों के समाधान के लिये एक पारदर्शी, निष्पक्ष विवाद समाधान प्रणाली की जरूरत महसूस की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed