फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Committee to review need to amend the ex-gratia amount for journalists under the scheme

जेडब्ल्यूएस: पत्रकारों के लिए योजना के तहत मिलने वाली अनुग्रह राशि में संशोधन की जरूरत की समीक्षा करेगी समिति 

Fri, 03 Sep 2021 03:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Sep 2021 03:11 AM IST
सार

  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 12 सदस्यीय समिति का किया गठन
  • समिति जेडब्ल्यूएस के तहत पत्रकारों की मृत्यु के साथ-साथ अन्य मामलों में अनुग्रह राशि में संशोधन की जरूरत की समीक्षा करेगी
  • मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच भेदभाव और समानता के पहलू को भी देखेगी

विज्ञापन
Committee to review need to amend the ex-gratia amount for journalists under the scheme
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पत्रकार कल्याण योजना (जेडब्ल्यूएस) के मौजूदा गाइडलाइंस की समीक्षा के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति जेडब्ल्यूएस के तहत पत्रकारों की मृत्यु के साथ-साथ अन्य मामलों में अनुग्रह राशि में संशोधन की जरूरत की समीक्षा करेगी।

विज्ञापन


प्रसार भारती के सदस्य अशोक कुमार टंडन की अध्यक्षता में गठित समिति पत्रकारों के कल्याण की इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच भेदभाव और समानता के पहलू को भी देखेगी। समिति पत्रकारों के व्यवसाय, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर इसमें किए जा सकने वाले सकारात्मक संशोधन के मद्देनजर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। साथ ही इस समिति को काम करने की स्थिति कोड-2020 और सूचना प्रौद्योगिकी दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड नियम, 2021 की भी समीक्षा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


समिति दो महीने के भीतर अपनी सिफारिशें देगी। पंकज सिसोदिया को समिति का संयोजक बनाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की ओर से कंचन प्रसाद सदस्य होंगी। पत्रकारों में सच्चिदानंद मूर्ति, वसुधा वेणुगोपाल, शेखर अय्यर, अमिताभ सिन्हा, शिशिर सिन्हा, रवींद्र कुमार, हितेश शंकर, स्मृति काक और अमित कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed