फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Commercial Pilot BJP Leader Rajiv Pratap Rudy statement preliminary report Air India plane crash AAIB releases

AAIB Report: 'सब ठीक था, लेकिन इस वजह से बिगड़ा संतुलन', अहमदाबाद हादसे पर बोले बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी

Sun, 13 Jul 2025 08:34 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 13 Jul 2025 08:34 AM IST
सार

राजीव प्रताप रूडी ने एअर इंडिया विमान हादसे पर शुरुआती रिपोर्ट का विश्लेषण करते हुए कहा कि टेक-ऑफ के समय विमान ने सही स्पीड पकड़ी थी, लेकिन दोनों इंजन अचानक बंद हो गए। रिपोर्ट में रैट और एपीयू के एक्टिव होने को गंभीर तकनीकी संकेत माना गया है। रूडी ने फ्यूल स्विच के खुद बंद होने पर भी अपनी बात कही।

विज्ञापन
Commercial Pilot BJP Leader Rajiv Pratap Rudy statement preliminary report Air India plane crash AAIB releases
राजीव प्रताप रूडी - फोटो : X-@RajivPratapRudy

विस्तार

एअर इंडिया के विमान AI-171 के अहमदाबाद में हुए भयावह हादसे पर कॉमर्शियल पायलट और बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर कहा कि विमान टेक-ऑफ के लिए आवश्यक रफ्तार तक पहुंच चुका था। यानी टेक्निकल रूप से उड़ान भरने के लिए स्थिति सही थी। फिर भी कुछ तकनीकी गड़बड़ियां हुईं, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन


रूडी ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार विमान की स्पीड 180 नॉट्स थी, जो टेक-ऑफ के लिए जरूरी और सामान्य है। यह स्पीड ‘रोटेशन स्पीड’ कहलाती है, जिस पर विमान जमीन से ऊपर उठने लगता है। लेकिन इसके तुरंत बाद विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए। इसी समय एक और संकेत मिला आरएटी (रैम एयर ट्रिब्यून) अपने-आप डिप्लॉय हो गई, जो सामान्यत: तभी होती है जब दोनों इंजन काम करना बंद कर देते हैं।
विज्ञापन


इंजन फेलियर की कैसे पुष्टि हुई?
राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट है कि एपीयू (ऑक्सिलरी पावर यूनिट) एक्टिव हुआ, और आरएटी भी अपने आप शुरू हो गई। ये दोनों सिस्टम सिर्फ तभी काम में आते हैं जब विमान में पूरी तरह से पावर फेल हो जाए, खासकर दोनों इंजन फेल हो जाने की स्थिति में। यह इंगित करता है कि विमान में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी हुई, जिससे पायलट को इमरजेंसी सिस्टम एक्टिव करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ईंधन स्विच, पायलट की गलती और विमान में खराबी... इन तमाम सवालों पर विशेषज्ञ क्या सोचते हैं? जानिए

फ्यूल कटऑफ पर क्या बोले बीजेपी नेता?
रूडी ने कहा कि जब पायलट को एहसास होता है कि विमान कंट्रोल में नहीं है, तो वह 'फ्यूल कटऑफ स्विच' को बंद कर देता है ताकि इंजन को दोबारा शुरू किया जा सके। यह एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया होती है। रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट में पायलट आपस में पूछ रहे थे कि 'तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?', और दूसरा पायलट जवाब देता है, 'मैंने नहीं किया।' इससे यह भी स्पष्ट होता है कि घटना अचानक हुई और कॉकपिट में भ्रम की स्थिति बन गई थी।




रिपोर्ट अभी शुरुआती चरण में, जांच जारी
बीजेपी सांसद ने कहा कि यह केवल प्रारंभिक रिपोर्ट है और अभी कई तकनीकी पहलुओं की जांच बाकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि एएआईबी पूरी ईमानदारी से कारणों की तह तक जाएगी। उन्होंने कहा कि उड़ान भरने से पहले विमान में फ्यूल और वजन से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं थी, यह बात रिपोर्ट में साफ लिखी गई है।

ये भी पढ़ें- विमानन सुरक्षा फर्म के CEO मार्टिन ने कहा- रिपोर्ट रहस्यमयी, कई ऐसे बिंदु जो आपस में मेल नहीं खाते

इसके साथ ही राजीव प्रताप रूडी ने आखिरी में ये भी कहा कि यह हादसा एक चेतावनी है कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए पूरी प्रणाली में सुधार जरूरी है। तकनीकी स्टाफ, पायलट ट्रेनिंग, और विमान की नियमित जांच जैसे विषयों पर सरकार और एविएशन संस्थानों को गहराई से काम करना होगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और जांच पूरी होने तक धैर्य रखने की अपील की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed