{"_id":"6a1c8f2a0b5dd92e5e0f3786","slug":"commercial-lpg-cylinders-become-more-expensive-from-today-domestic-gas-cylinder-prices-remain-unchanged-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें; होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें; होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च
Mon, 01 Jun 2026 01:14 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:14 AM IST
सार
Commercial LPG Cylinder Price: 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में यह 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये और कोलकाता में 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये का हो गया है। वहीं, पांच किलो एफटीएल सिलिंडर 11 रुपये महंगा हुआ है।
विज्ञापन
आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार, 1 जून से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
यह भी पढ़ें- June Rule Change: 1 जून से क्या-क्या बदल गया? UPI, कार, टैक्स और सोलर पैनल से जुड़े पांच बड़े बदलाव
कमर्शियल गैस सिलिंडर 42 रुपये महंगा हुआ
नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलिंडर 42 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह 3,255.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
5KG वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर की भी कीमत बढ़ी
इसके अलावा पांच किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलिंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़ाई गई है। दिल्ली में अब यह सिलिंडर 821.50 रुपये में उपलब्ध होगा। कमर्शियल गैस सिलिंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की लागत पर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- India Economy: 'पश्चिम एशिया संकट नहीं, निजी निवेश की कमी'; भारतीय अर्थव्यवस्था पर और क्या बोले सुरजीत भल्ला?
गैस के दाम बढ़ने से होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि गैस की बढ़ी हुई लागत लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसका असर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से करोड़ों परिवारों को राहत मिली है। कंपनियों की ओर से जारी नई दरें 1 जून 2026 से प्रभावी हो गई हैं।

Prices of 19 kg commercial cylinders have been increased by Rs 42 in Delhi, bringing the price to Rs 3113.50, and by Rs 53.50 in Kolkata, bringing the price to Rs 3255.50. Prices of 5 kg FTL (Free Trade LPG) cylinders have been increased by Rs 11, and will cost Rs 821.50… pic.twitter.com/ZctIUOsvue
— ANI (@ANI) May 31, 2026