{"_id":"5b7a9a8e42c79246633fcfb8","slug":"commercial-flight-operations-begin-from-kochi-naval-airport-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि नौसेना हवाईअड्डे से व्यावसायिक उड़ानें शुरू, पहुंचने लगी राहत सामग्रियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोच्चि नौसेना हवाईअड्डे से व्यावसायिक उड़ानें शुरू, पहुंचने लगी राहत सामग्रियां
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Updated Mon, 20 Aug 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चि स्थित नौसेना के हवाईअड्डे से व्यावसायिक विमानों का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया। सोमवार की सुबह एयर इंडिया का पहला विमान बंगलूरू से कोच्चि पहुंचा।
विज्ञापन
भारी बारिश और बाढ़ के चलते कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ानें 26 अगस्त तक बंद है, ऐसे में नौसेना के हवाईअड्डे से छोटे विमानों का संचालन किया जा रहा है। सोमवार की सुबह बंगलूरू से कोच्चि पहुंचा एयर इंडिया का पहला विमान रात साढ़े आठ बजे लौट गया। राज्य की राजधानी और एर्नाकुलम के बीच रेल सेवाएं भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।
विज्ञापन
एर्नाकुलम तथा तिरुवनंतपुरम और अलापुजा तथा कोट्टयम के बीच चल रही रेलगाड़ियां बाढ़ प्रभावित लोगों से खचाखच भरी हैं। भारी बारिश के कारण 8 अगस्त के बाद से राज्य में 210 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 7.14 लाख लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।
विज्ञापन
कोचीन बंदरगाह पर पहुंचने लगी राहत सामग्रियां
देशभर से केरल की मदद के लिए जो सामग्रियां भेजी गई हैं वे अब कोचीन बंदरगाह पर पहुंचने लगी हैं। कोचीन बंदरगाह ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि नौसेना जहाज आईएनएस दीपक मुंबई से राहत सामग्री लेकर पहुंच गई है। इसमें 800 टन पानी का साफ पानी और 18 टन खाने का सामान है। साफ पानी और खाने के सामानों को प्रभावित इलाकों में बांटने के लिए भेज दिया गया है।