{"_id":"63e641193a1c51f7f103d089","slug":"commercial-building-gutted-in-major-fire-in-thiruvananthapuram-today-news-in-kerala-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: तिरुवनंतपुरम में व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर कई दमकल कर्मी मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: तिरुवनंतपुरम में व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर कई दमकल कर्मी मौजूद
Fri, 10 Feb 2023 07:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 10 Feb 2023 07:28 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि दमकल कर्मियों की कई इकाइयां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आस-पास के रहने वाले लोगों को खतरों से बचाने के लिए घरों और अन्य इमारतों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल की राजधानी के बीचोबीच व्यस्त इलाके वझुथकौड में एक व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया यह घटना दोपहर में हुई। इस घटना में एक्वेरियम की दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
Kerala| Fire breaks out in an aquarium in Vazhuthacaud, Thiruvananthapuram pic.twitter.com/vYfPDlrYA5
— ANI (@ANI) February 10, 2023
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि दमकल कर्मियों की कई इकाइयां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आस-पास के रहने वाले लोगों को खतरों से बचाने के लिए घरों और अन्य इमारतों से निकाला जा रहा है। अधिक जानकारी बाद में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय निवासियों ने घटना के बारे में बताया कि यहां एम पी अप्पन रोड पर स्थित इमारत से घना काला धुआं निकल रहा था।