{"_id":"5cd0d363bdec220746189d17","slug":"collegium-recommends-six-names-for-high-court-judge-in-delhi-kerala-and-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजियम ने दिल्ली, केरल और उत्तराखंड के हाईकोर्ट जज के लिए छह नाम सुझाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कॉलेजियम ने दिल्ली, केरल और उत्तराखंड के हाईकोर्ट जज के लिए छह नाम सुझाए
Tue, 07 May 2019 06:07 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 07 May 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली, केरल और उत्तराखंड के हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए छह नामों की सिफारिश की है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सोमवार को केंद्र सरकार को न्यायिक अधिकारियों के नाम सुझाए।
विज्ञापन
कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज नियुक्त करने के लिए न्यायिक अधिकारियों तलवंत सिंह, रजनीश भटनागर, आशा मेनन और ब्रिजेश सेठी के नाम सुझाए हैं। कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को उत्तराखंड हाईकोर्ट और अधिवक्ता वीजू अब्राहम को केरल हाईकोर्ट के जज बनाने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन
कॉलेजियम दिल्ली हाईकोर्ट के कॉलेजियम द्वारा वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी को जज बनाने की सिफारिश न करने पर एक मत था।