फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   college students hospitalised after having dinner at hostel in Maharashtra's Latur news updates

Maharashtra: हॉस्टल में खाने के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में भर्ती; जांच से सामने आएगी सच्चाई

Sun, 06 Oct 2024 07:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 06 Oct 2024 07:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र के लातूर जिले के पूरणमल लाहोटी पॉलिटेक्निक गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों की अचानक रात में तबीयत खराब हो गई। सभी छात्राओं को ऑस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
college students hospitalised after having dinner at hostel in Maharashtra's Latur news updates
छात्राओं को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस (प्रतिकात्मक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले के पूरणमल लाहोटी पॉलिटेक्निक गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों की अचानक रात में तबीयत खराब हो गई। हॉस्टल में देर रात खाना खाने के बाद 50 से अधिक लड़कियां उल्टी करने लगीं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। जरूरी इलाज के बाद कुछ छात्रों को वापस हॉस्टल भेजा गया। बताया जा रहा कि लड़कियों को फूड प्वॉजनिंग की शिकायत थी। इलाज के बाद रविवार शाम को छात्राओं को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को खाया था खाना
हॉस्टल में 324 छात्राएं रहती हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे छात्रों ने चावल, चपाती, भिंडी की सब्जी और दाल पी थी। उन्होंने कहा कि साढ़े आठ बजे तक उनमें से कई छात्राओं को बैचेनी महसूस होने लगी और कुछ छात्रों को उल्टी होने लगी। 
विज्ञापन


प्रिंसिपल और डीन पहुंचे
सूचना मिलने पर कॉलेज के प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और लातूर में विलासराव देशमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. उदय मोहिते को इसकी जानकारी दी। बीमार छात्राओं को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मोहिते ने बताया कि करीब 50 छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार तड़के तीन बजे तक 20 लोगों को छुट्टी दे दी गई। अन्य 30 छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले डीन?
डॉ. मोहिते ने कहा, 'दो लड़कियों ने रात के खाने के बाद उल्टी की शिकायत की और अन्य ने बैचेनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तुरंत इलाज किया गया। सभी लड़कियों की हालत स्थिर है और पूरी मेडिकल टीम मौजूद है। देखभाल कर रही है। छात्राओं के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।'

पुलिस को दी गई जानकारी
कॉलेज के प्रिंसिपल वीडी निन्नावरे ने कहा, 'हॉस्टल की कुछ छात्राओं के बीमार होने की खबर मिलने के बाद हम तुरंत वहां पहुंचे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। किसी भी छात्रा को कोई खतरा नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जा रही है। परेशान करने की जरूरत नहीं है। शिवाजीनगर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।'

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अधिकारियों ने भोजन के नमूने एकत्र किए। उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों का पता सैंपल रिपोर्ट आने के बाद लगेगा। वहीं लातूर से लोकसभा सांसद शिवाजी कलगे भी छात्राओं का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लातूर की कलेक्टर वर्षा ठाकुर घुगे से भी मुलाकात की और उनसे घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।


कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि कॉलेज की मेस का ठेका मनीषा डोबगवे को दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही भोजन में छिपकलियों और कीड़ों की तस्वीरें, जिन्हें पॉलिटेक्निक की घटना से जोड़ा जा रहा है, झूठी हैं। वहीं रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर केशव नेटके ने कहा कि खाद्य नमूनों से संबंधित रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार तक उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed