{"_id":"5fd358648ebc3e3eb76089e2","slug":"college-student-raped-thrown-off-building-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के बाद छत से फेंका, सड़क पर पड़ी थी बेहोश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरत: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के बाद छत से फेंका, सड़क पर पड़ी थी बेहोश
Fri, 11 Dec 2020 05:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Dec 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत शहर में 18 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा से कथित दुष्कर्म के बाद उसे पार्ले प्वाइंट स्थित एक इमारत की छत से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़िता पार्ले प्वांइट क्षेत्र की सड़क पर बेहोश पड़ी थी और उसके शरीर से खून बह रहा था। यह घटना बुधवार रात की है और पार्ले प्वांइट चार से पांच मंजिला आवासीय इमारत से घिरा है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (जोन तीन) विधि चौधरी ने बताया, 'किसी ने नियंत्रण कक्ष में लड़की के बारे में पुलिस को सूचना दी कि वह पार्ले प्वांइट क्षेत्र में अचेत पड़ी हुई है। पीड़िता घायल थी और उसके शरीर से खून बह रहा था तो उसे पहले अस्पताल में भर्ती किया गया।'
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लड़की के साथ दुष्कर्म होने और उसे इस क्षेत्र की एक इमारत की छत से फेंके जाने का पता लगा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम में सूरत पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।
लिम्बायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक टेम्पो चालक की बेटी है और वह बुधवार सुबह में गोदादारा क्षेत्र स्थित अपने घर से शहर के वेसु क्षेत्र में स्थित कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन जब शाम तक भी घर नहीं लौटी और फोन करने पर भी उसकी ओर से जवाब नहीं मिलने तो पीड़िता के पिता ने पुलिस से संपर्क किया।