फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coldplay India concert: PIL in HC seeks guidelines against black marketing, ticket scalping

Coldplay India Concert: हाईकोर्ट में जनहित याचिका, टिकट कालाबाजारी के खिलाफ दिशा-निर्देश जारी करने की मांग

Mon, 21 Oct 2024 03:25 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2024 03:25 PM IST
सार

अमित व्यास ने पिछले महीने शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में इसके खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले की जांच चल रही है। अमित व्यास ने याचिका में कहा कि इस तरह की अवैध प्रथाओं ने लोगों को सार्वजनिक मनोरंजन तक समान अवसर पाने के उनके मौलिक अधिकार से वंचित कर दिया है। 

विज्ञापन
Coldplay India concert: PIL in HC seeks guidelines against black marketing, ticket scalping
बॉम्बे हाई कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के जनवरी 2025 में नवी मुंबई में होने वाले बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री के दौरान कथित गड़बड़ी की मामले में, प्रमुख आयोजनों में टिकट कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए दिशा-निर्देश मांगने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


टिकटों की बिक्री के दौरान कई अनियमितताएं
मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ के समक्ष सोमवार को तत्काल सुनवाई के लिए याचिका का उल्लेख किया गया। वकील अमित व्यास की तरफ से दायर जनहित याचिका (पीआईएल) में कहा गया है कि कॉन्सर्ट, लाइव शो आदि जैसे प्रमुख आयोजनों के लिए टिकटों की बिक्री के दौरान कई अनियमितताएं और अवैधताएं हैं। उन्होंने याचिका में दावा किया, कि इस तरह की अनियमितता और अवैधता पिछले महीने देखी गई थी जब कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट बुक माय शो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन


वकील अमित व्यास की ओर से पेश हुए एक वकील ने हाईकोर्ट को सूचित किया कि कुछ माध्यमिक वेबसाइट अभी भी कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट अत्यधिक कीमतों पर बेच रही हैं। इस पर पीठ ने कहा कि पुलिस जांच चल रही है और मामले की सुनवाई दिवाली की छुट्टियों के बाद नवंबर में तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश तय करने की मांग
स याचिका में अदालत से ऐसे बड़े आयोजनों के लिए कालाबाजारी, टिकट दलाली और ऑनलाइन टिकटों की बिक्री रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश तय करने की मांग की गई है। पीआईएल में दावा किया गया है कि आईपीएल मैचों, 2023 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप मैचों और गायक टेलर स्विफ्ट और दिलजीत दोसांझ के संगीत समारोहों के दौरान इस तरह के अवैध तरीके अपनाए गए। इस तरह के आयोजनों के दौरान आयोजक और टिकटिंग पार्टनर्स टिकटों को दूसरी टिकट वेबसाइटों पर बहुत अधिक कीमत पर सूचीबद्ध करके प्रशंसकों का शोषण करते हैं। 


पीआईएल में आरोप लगाया गया है कि बुकमाईशो प्लेटफॉर्म की तरफ से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री में इस तरह से हेरफेर किया गया कि जिस दिन टिकट उपलब्ध कराए गए, उस दिन दोपहर से पहले ही लोग लॉग आउट हो गए और उन्हें टिकट खरीदने के लिए वेबसाइट तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ ही मिनटों में बुकमाईशो पोर्टल पर तीनों शो के टिकट बिक गए, जबकि बाद में एक दूसरी वेबसाइट पर टिकट बहुत ज्यादा कीमत पर उपलब्ध पाए गए। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed