फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold wave in north india, 15 died in uttar pradesh

शीत लहर से कांपा उत्तर भारत, यूपी में 15 मरे

Fri, 13 Jan 2017 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Cold wave in north india, 15 died in uttar pradesh
उत्तर भारत में शीत लहर - फोटो : ANI
पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी व बारिश से पहाड़ों के साथ ही मैदानों में भी पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में हाड़ गलाने वाली हवाओं का कहर जारी रहा। ठंड का आलम यह है कि उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा चार डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया। ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की मौत की सूचना है। गिरते पारे के साथ ही किसान परेशान होने लगे हैं। वहीं किसानों के मुताबिक आलू, मटर, सरसों की फसलें प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन


सर्द हवाओं से गलन बढ़ी हुई है। हालांकि पिछले दो दिनों से तेज धूप खिल रही है लेकिन सर्द हवाओं के आगे धूप पस्त नजर आ रही है। लोगों को घरों के बाहर और भीतर ठिठुरन का अहसास हो रहा है। ठंड के चलते प्रदेश में नौ लोगों की मौत हो गई। कानपुर में न्यूनतम पारा लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस आ गया। यह सामान्य (10 डिग्री) से करीब आठ डिग्री कम है। उत्तर-पश्चिम की हवाओं की गति बृहस्पतिवार को 4.4 किलोमीटर रही। इससे मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ गई।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 13-18 जनवरी तक न्यूनतम पारा 4-6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 16 जनवरी से बादल छाने के अनुमान हैं। कड़ाके की ठंड में 24 घंटे के अंदर शहर और देहात में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं अलीगढ़ में दो और हाथरस में एक मौत की खबर है। अलीगढ़ में बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर का न्यूनतम तापमान शून्य से थोड़ा बढ़कर 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस था। बिजनौर और बागपत में लगातार पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बिजनौर में न्यूनतम तापमान 1.2 और बागपत में 2.2 डिग्री रहा। ठंड ने मेरठ में 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

वहीं मौसम कार्यालय के मुताबिक मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले 2003 में 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उधर बृहस्पतिवार को आगरा में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह 0.8 डिग्री सेल्सियस पर था। पाले के चलते गेहूं, आलू के साथ-साथ सरसों की फसल पर भी असर पड़ा है।

हिमाचल और उत्तराखंड में 15-16 को होगी बर्फबारी

Cold wave in north india, 15 died in uttar pradesh
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : ANI
हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम फिर खराब होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 15 और 16 जनवरी को हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। 14 से 18 तक सूबे के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 15 और 16 जनवरी को फिर से सिस्टम सक्रिय हो रहा है। उस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बौछारें गिरने का पूर्वानुमान है। ऊंचे क्षेत्रों में 18 जनवरी तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। 

इस बीच अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान शू्न्य डिग्री पहुंच गया है। नैनीताल का न्यूनतम तापमान -2.5 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।

माइनस 17.7 के साथ लेह में सीजन की सबसे सर्द रात बीती
राज्य में गिरता पारा नए रिकॉर्ड बनाने की ओर है। खून जमा देने वाली ठंड के बीच जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। न्यूनतम -17.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह में सीजन की सबसे सर्द रात बीती। यहां दिन का तापमान भी 0.9 डिग्री के साथ शून्य से नीचे जाने की ओर है। कश्मीर घाटी के सभी इलाकों में बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर जारी है। 

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम, विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग सहित अन्य हिस्सों में रात का पारा -10 डिग्री से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी से राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। इसमें 16 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed