फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold wave continues in North India, heavy fog in UP, many trains late

उत्तर भारत में शीतलहर जारी, आज बारिश के साथ ओले पड़ने और तूफानी हवाएं चलने की संभावना

Mon, 06 Jan 2020 06:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Jan 2020 06:48 AM IST
सार

  • भारतीय मौसम विभाग ने दी रात और सुबह के समय कम दृश्यता की चेतावनी
  • उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन भारी कोहरे  कारण  की चेतावनी

विज्ञापन
Cold wave continues in North India, heavy fog in UP, many trains late
शीत लहर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का असर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन आम जनता को भारी कोहरे के कारण कम दृश्यता रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिन तक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई, जिससे हवा की ठंडक में ओर ज्यादा बढ़ोतरी होगी। हिमाचल में अगले दो दिन के लिए भारी बारिश और बर्फबारी की नारंगी व पीली चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जहां बेहद घने कोहरे के चलते आम जनता को परेशानी होगी, वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, पूर्वी राजस्थान, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा और बिहार में हल्के कोहरे के चलते कम दृश्यता रहेगी।

उधर, रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 336 एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही बनी रही। हालांकि दिल्ली में धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान सीजन के औसत से 2 अंक ऊपर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री के सामान्य स्तर पर बना हुआ है।

हिमाचल के शिमला, मनाली, कुफरी, डलहौजी, केयलोंग और कलपा आदि इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में धूप निकलने के चलते रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर में शनिवार रात का तापमान माइनस 1 डिग्री दर्ज किया गया।

हालांकि घाटी के अधिकतर इलाकों में अब भी न्यूनतम तापमान माइनस 5 से माइनस 15 डिग्री के बीच चल रहा है। लद्दाख की राजधानी लेह में भी माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में भी भयानक शीतलहर का असर जारी है।

हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 अंक नीचे 1.8 डिग्री रहा। पंजाब में बठिंडा और आदमपुर 3.3-3.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडे रहे। दोनों राज्यों के अन्य स्थानों पर भी तापमान 4 से 7 डिग्री के बीच ही है। चंडीगढ़ में 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में कोहरे के कारण 26 ट्रेनें लेट

उत्तर रेलवे क्षेत्र में दिल्ली आ रहीं कम से कम 26 ट्रेन रविवार को विभिन्न स्थानों पर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता होने से 2 से 5 घंटे देरी के साथ पहुंचीं।

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, हैदराबाद-निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस और मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस तय समय से 5 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4.45 घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4.15 घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस और छिंदवाड़ा-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही थी।

शनिवार को भी कोहरे के चलते कम से कम 19 ट्रेन अपने तय समय पर शुरुआती स्टेशन से रवाना नहीं हो सकी थीं। ये ट्रेन भी तय समय से कई घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed