फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold returns in North India including Delhi-NCR, severe winter will occur in these states from December

Weather Alert: उत्तर भारत समेत दिल्ली-NCR में लौटी ठंड, दिसंबर से इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Thu, 14 Nov 2024 04:06 PM IST
बशु जैन डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 14 Nov 2024 04:06 PM IST
सार

Weather: उत्तर भारत के कई शहरों समेत राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड की एंट्री हो गई है। कई शहरों में 14 नवंबर की सुबह सर्द रही। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भी उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और धुंध की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Cold returns in North India including Delhi-NCR, severe winter will occur in these states from December
ठंड के साथ बारिश भी करेगी परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों समेत दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज गुरुवार से बदला हुआ नजर आया। उत्तर भारत के कई शहरों समेत राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड की एंट्री हो गई है। कई शहरों में 14 नवंबर की सुबह सर्द रही। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भी उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और धुंध की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में और भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में 14 नवंबर की सुबह सबसे सर्द रही। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुवार सुबह दर्ज किया गया। दिल्ली रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग शुक्रवार 15 नवंबर लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सुबह बल्कि रात के वक्त भी घना कोहरा देखने को मिलेगा। दिन के समय स्मॉग की परत छाई रहने का अनुमान है। 14 नवंबर से तापमान में भी लगातार कमी आने का अनुमान है। अगले छह दिनों में अधिकतम 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक आ जाएगा। ऐसे में ठंडक का एहसास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एके दास के अनुसार,तापमान में यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। जिसने हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी लाई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखी गई है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। इस मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ ही है। इसी के प्रभाव के चलते दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ा है। तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को अधिक सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में हो सकती है बारिश, चंडीगढ़ हल्की बारिश के आसार
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि,पहाड़ों पर सोमवार को हुई बर्फबारी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का नतीजा थी। अब एक और पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आ रहा है, जो बुधवार रात कश्मीर और लद्दाख के मध्य और ऊंचे क्षेत्रों में पहुंचा। यह सिस्टम पहले वाले की तुलना में थोड़ा अधिक मजबूत होगा और 16 नवंबर तक सक्रिय रहेगा। इससे 12,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत श्रृंखलाओं में एक और दौर की बर्फबारी की संभावना है। जबकि श्रीनगर, बनिहाल, काजीगुंड जैसे निचले क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां तक कि जम्मू, उधमपुर, सांबा, पठानकोट, अमृतसर, चंडीगढ़ जैसे निचले इलाके में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली में इस मौसम गतिविधियों के कारण बारिश होने की संभावना नहीं है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी हवाओं के पहाड़ी ढलानों से होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और दिल्ली तक पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण इस सप्ताह के अंत में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। मौसमी प्रगति के साथ तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। अगले हफ्ते की शुरुआत में न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री या इससे कम तक पहुंच सकता है।

इन राज्यों में ज्यादा पड़ेगी ठंड
इस भारत में इस साल ठंड के तेवर कैसे रहेंगे इसको लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक इस साल देश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सर्दी काफी ज्यादा सता सकती है। भारत में अधिक ठंड का संबंध ला-नीना से है। ला-नीना मौसम की एक खास अवस्था है। अगर ला-नीना बनता है तो भारत के उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी और दिल्ली-एनसीआर समेत मध्य क्षेत्र में आमतौर पर ठंड का प्रकोप देखने को मिलता है। हालांकि ला-नीना का पूरा प्रभाव आने वाले महीने में समझ में आएगा।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को भी पंजाब में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी। पूरे उत्तर-पश्चिम भारत, जिसमें गंगा के मैदानी इलाके, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और झारखंड शामिल हैं, में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के सिरकाली और कोलाई डैम में भारी बारिश दर्ज की गई। पुडुचेरी और रायलसीमा के गुंटूर में भी बारिश हुई। दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिला। वहीं उत्तर तमिलनाडु और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। बांग्लादेश के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ आज रात से हिमालय क्षेत्र, जम्मू और कश्मीर को प्रभावित करना शुरू कर देगा। इन सभी मौसमी परिस्थितियों के कारण, तमिलनाडु में 19 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को, केरल में 19 नवंबर तक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed