फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold day cold wave conditions to grip Northwest India this week says IMD these states to be most affected news and updates

मौसम विभाग का अलर्ट: इस हफ्ते भी शीतलहर की चपेट में रहेगा उत्तर-पश्चिम भारत, इन राज्यों में तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा

Mon, 24 Jan 2022 06:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 24 Jan 2022 06:48 PM IST
सार

पंजाब, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले दो से तीन दिन भयंकर कोहरा रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Cold day cold wave conditions to grip Northwest India this week says IMD these states to be most affected news and updates
ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत इस हफ्ते शीतलहर की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है। आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले पांच दिन में कई राज्यों में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आईएमडी के मुताबिक, शीतलहर के चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर की वजह से जबरदस्त ठंड पड़ेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में अगले दो से तीन दिन बेहद ठंडे दिन (कोल्ड डे) साबित हो सकते हैं। अनुमान है कि इनमें से कुछ राज्यों में अगले पांच दिन में शीतलहर गंभीर स्थिति तक पहुंच सकती है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा
पंजाब, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले दो से तीन दिन भयंकर कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर के दौरान कोल्ड डे या ठंडे दिन वह दिन होते हैं, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम तापमान कम से कम सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहे। इसके अलावा गंभीर रूप से ठंडा दिन वह है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed