फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coimbatore: The idol of Goddess Ambigai Muthumariyamman decorated with currency notes

तमिल नववर्ष पर दिखाई दी भव्य सजावट, नोटों से सजाई गई मां अंबिगई की मूर्ति

Sat, 14 Apr 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Updated Sat, 14 Apr 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Coimbatore: The idol of Goddess Ambigai Muthumariyamman decorated with currency notes

देश भर में बैसाखी अपने पारंपरिक रीति रिवाज से मनाई गई। तमिल नाडु में भी चिथिरई महीने में मनाए जाने वाले नए साल के तौर पर इस दिन मां अंबिगई मुथुमरीयाम्मन की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। कोयंबटूर में मां अंबिगई मुथुमरीयाम्मन की एक मूर्ति की विशेष सजावट देखने को मिली। यहां देवी की मूर्ति की सजावट में ढेरों रुपए लगाए गए। इस साज-सज्जा में लगभग चार करोड़ रुपये खर्च हुए वहीं, मूर्ति के आभूषणों में भी एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

विज्ञापन


आप तस्वीर में देख सकते हैं कि मूर्ति सजावट में किस तरह से नोटों का इस्तेमाल किया गया है। वो भी नोट कोई मामूली नहीं बल्कि 2000 और 500 रुपए के इस्तेमाल किए गए हैं। सिर्फ मूर्ति पर ही नोटों की सजावट नहीं है, आप गौर से देखेंगे तो दीवारों पर भी नोटों की ही साज-सज्जा दिखाई देगी। 

विज्ञापन

Coimbatore: The idol of Goddess Ambigai Muthumariyamman decorated with currency notes

तमिल हिंदू कैलेंडर के अनुसार चिथिरई महीने (अप्रैल) के 14 तारीख को ही यहां के लोग नववर्ष मनाते हैं। थई महीने (जनवरी) के 14 तारीख को फसलों-कृषि से संबंधित पर्व पोंगल मनाया जाता है।  बता दें कि वर्ष 2008 में करूणानिधि के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया था कि तमिल नव वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाए, जो पोंगल के दिन पड़ता है।

Coimbatore: The idol of Goddess Ambigai Muthumariyamman decorated with currency notes

चेन्नई के अरुंबक्कम में बाला विनयागर मंदिर भी तमिल नव वर्ष दिवस पर भारतीय मुद्रा नोटों के साथ सजाया गया। इस सजावट में लगभग 4 लाख रुपये इस्तेमाल किए गए। बता दें कि हर साल इस अवसर पर मंदिर को इसी तरीके से सजाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed