{"_id":"5d4bbc8a8ebc3e6cbd38f62e","slug":"coimbatore-heavy-rains-demolish-railway-parcel-warehouse-two-laborers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से कोयंबटूर में रेलवे पार्सल गोदाम ढ़हा, दो मजदूरों की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारी बारिश से कोयंबटूर में रेलवे पार्सल गोदाम ढ़हा, दो मजदूरों की मौत, एक अन्य घायल
Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोयंबटूर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
सार
- कोयंबटूर में रेलवे पार्सल गोदाम ढ़ह गया
- दो मजदूरों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के कोयंबटूर में मूसलाधार बारिश के बाद बृहस्पतिवार तड़के रेलवे पार्सल का एक गोदाम ढ़ह गया जिससे ठेके पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गोदाम की छत जिंक की चादर से बनी थी और पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण गोदाम की दीवारें भीग गईं और उस समय ढह गईं जब मजदूर अंदर सो रहे थे। घटना तड़के सुबह साढ़े तीन बजे की है। गोदाम के ढ़हने से तीनों मजदूर उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के 50 से अधिक कर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। जिसके बाद रेलवे पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने मजदूरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनमें से दो पविशमणि और इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य मजदूर राजू का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।