फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coimbatore based interior designer Murugesan make wooden bicycle

इंटीरियर डिजाइनर ने किया कमाल, पुरानी साइकिल टूटी तो लकड़ी से बना दी नई

Wed, 23 May 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Updated Wed, 23 May 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Coimbatore based interior designer Murugesan make wooden bicycle

तमिलनाडु के कोयम्बटूर के इंटीरियर डिजाइनर पीके मुरुगेसन की पुरानी साइकल टूट गई तो उन्होंने लकड़ी की साइकल का आविष्कार कर दिया। दरअसल पिछले साल मुरुगेसन की साइकिल टूट गई थी। वह अपनी उसी साइकिल का दोबारा इस्तेमाल करना चाहते थे। जिसके लिए वह एक नया फ्रेम खोज रहे थे। जब उन्हें इसके लिए कोई फ्रेम नहीं मिला तो उन्होंने लकड़ी (प्लाइवुड) से ही फ्रेम बनाने का फैसला किया। इतना ही नहीं, उन्होंने साइकिल को पूरी तरह से मोडिफाई करने के बारे में सोच लिया।

विज्ञापन


मुरुगेसन ने साइकिल की सीट, हैंडल बार सहित साइकिल का कहर एक पार्ट लकड़ी का बनाया है। जब वह साइकिल लेकर बाहर निकले तो लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई। साइकिल के स्केच डिजाइनिंग में मुरुगेसन को 15 दिन का समय लगा। उनकी पहली साइकिल 25,000 रुपये में बनकर तैयार हुई है। अब वह इसी क्षेत्र में अपनी फर्म शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन




मुरुगेसन ने कहा, ‘मैंने इसे एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया था। इसके अलावा मुझे पर्यावरणीय मुद्दों में हमेशा से ही दिलचस्पी रही है। इसलिए मैंने सोचा कि लकड़ी की साइकिल बनाने से लोगों का ध्यान आकर्षित होगा। मुरुगेसन ने आगे कहा कि भविष्य में मैं इसमें बाइक टायर का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा हूं, जो कि लंबी सवारी करने के लिए भी उपयुक्त होगा। मैं सात गियर वाली साइकिल बनाने के बारे में भी विचार कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed