फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coast Guard seizes Pakistani boat in Indian waters apprehends 11 crew members

Pakistan: भारत की समुद्री सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव, तटरक्षक बल ने की जब्त; चालक दल के 11 सदस्य भी गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 03:39 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 11 Dec 2025 03:39 PM IST
सार

भारत अपनी समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाता रहता है। भारतीय नौसेना के साथ ही भारतीय तटरक्षक बल लगातार समुद्री सीमाओं की कड़ी निगरानी में शामिल रहते हैं।

विज्ञापन
Coast Guard seizes Pakistani boat in Indian waters apprehends 11 crew members
भारतीय तटरक्षक बल के कब्जे में पाकिस्तानी नाव - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की जल सीमा के अंदर घुसने वाली एक पाकिस्तानी नाव को तटरक्षक बल ने गुरुवार को जब्त कर लिया। इस नाव में सवार 11 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में एक पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया है और उसके चालक दल के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को आगे की जांच के लिए गुजरात की जाखौ मरीन पुलिस को सौंप दिया गया है। गुजरात रक्षा पीआरओ विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के अंदर चालक दल के 11 सदस्यों वाली एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त किया।
विज्ञापन


भारत के समुद्री क्षेत्र में सतर्कता कड़ी
उन्होंने कहा कि यह पाबंदी तटरक्षक बल के निरंतर समुद्री अभियानों और भारत के समुद्री क्षेत्रों (एमजेडआई) के भीतर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मजबूत प्रवर्तन को बनाए रखते हुए अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उन्होंने आगे कहा, 'भारत के समुद्री क्षेत्र में निरंतर सतर्कता हमारी राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा रणनीति की एक आधारशिला बनी हुई है।' आईसीजी ने भी इस पाबंदी की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तारी पर क्या बोला भारतीय तटरक्षक बल? 
आईसीजी की ओर से एक्स पर जारी एक बयान में कहा गया, 'भारतीय तटरक्षक बल ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का काम कर रहे एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाले पोत और उसके चालक दल के 11 सदस्यों को रोका और गिरफ्तार किया।' इसमें कहा गया है, 'यह निर्णायक कार्रवाई भारतीय तटरक्षक बल की अटूट सतर्कता और समुद्री सीमाओं की रक्षा करने तथा मध्य समुद्री क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का पालन करने के भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। निरंतर निगरानी और सक्रिय अभियान हमारी समुद्री सुरक्षा रणनीति का आधार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed