फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coalition Years claims sharad pawar wants to lead congress, so he revolt against Sonia Gandhi

खुलासा: बाल ठाकरे से प्रणब की मुलाकात पर नाराज हो गईं थी सोनिया

Mon, 16 Oct 2017 09:27 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Oct 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
Coalition Years claims sharad pawar wants to lead congress, so he revolt against Sonia Gandhi

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी किताब ‘द कोएलिशन ईयर्स : 1996-2012’ के तीसरे संस्करण में खुलासा किया है कि दिवंगत शिवसेना नेता बाल ठाकरे के साथ उनकी एक मुलाकात पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बेहद नाराज हो गई थीं।

विज्ञापन


अपनी किताब में पूर्व राष्ट्रपति ने लिखा है कि साल 2012 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इस मुलाकात को लेकर सोनिया के नाराजगी की वजह यह थी कि उन्होंने मना किए जाने के बावजूद यह मुलाकात की थी। प्रणब मुखर्जी ने खुलासा किया है कि उन्होंने बाल ठाकरे से यह मुलाकात एनसीपी नेता शरद पवार की सलाह पर की थी जो यूपीए-2 (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) के सहयोगी थे। हाल ही लॉन्च हुई किताब में मुखर्जी ने लिखा है कि चुनावी अभियान के दौरान 13 जुलाई 2012 को मुंबई में वह शिवसेना नेता बाल ठाकरे से मिलने उनके आवास गए थे। गौरतलब है कि इस मुलाकात से पहले ही एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद शिवसेना नेता बाल ठाकरे ने खुले तौर पर प्रणब मुखर्जी को समर्थन देने की बात कह दी थी।
विज्ञापन

पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद प्रणब मुखर्जी सीख रहे हैं सेल्फी लेना
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात को लेकर प्रणब मुखर्जी ने सोनिया गांधी और शरद पवार दोनों से राय ली थी। पवार की राय सोनिया गांधी से बिल्कुल अलग थी। सोनिया ने इस मुलाकात से भरसक बचने की सलाह दी थी जबकि पवार का मानना था कि मुखर्जी को ठाकरे से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि यदि मुंबई यात्रा के दौरान आप (प्रणब मुखर्जी) बाल ठाकरे से मुलाकात नहीं की तो शिवसेना नेता इसे व्यक्तिगत अपमान मानेंगे। मुखर्जी के मुताबिक, ठाकरे को लेकर सोनिया गांधी के विचार उनकी नीतियों पर आधारित थे।

 

ठाकरे को अपमानित न होना पड़े इसलिए मिलने पहुंचे थे प्रणब

Coalition Years claims sharad pawar wants to lead congress, so he revolt against Sonia Gandhi

ठाकरे को अपमानित न होना पड़े इसलिए मिलने पहुंचे थे प्रणब
अपनी किताब में पूर्व राष्ट्रपति ने इस मुलाकात को उचित ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि मुलाकात को लेकर सोनिया गांधी की असहमति के बावजूद मैंने बाल ठाकरे से मिलने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि मुझे लगा कि जिस व्यक्ति ने मेरी उम्मीदवारी को समर्थन देने के लिए अपने पारंपरिक गठबंधन से अलग निर्णय लिया है उसे अपमानित न होना पड़े।

ठाकरे ने कहा था, मराठा टाइगर के लिए रॉयल टाइगर को समर्थन देना स्वाभाविक
प्रणब मुखर्जी ने लिखा है कि ठाकरे से हुई मुलाकात काफी सौहार्दपूर्ण थी। इस दौरान बाल ठाकरे ने मजाकिया लहजे में कहा था कि मराठा टाइगर के लिए रॉयल टाइगर को समर्थन देना स्वाभाविक था। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि मैं उस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता था कि शिवसेना सुप्रीमो ने लीक से अलग हटकर मेरी उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

गिरिजा व्यास ने दी थी सोनिया के नाराजगी की खबर
पूर्व राष्ट्रपति ने लिखा है कि दिल्ली लौटने के बाद कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास उनको बुलाया था। उन्होंने ही बताया था कि सोनिया गांधी और उनके राजनीतिक सचिव अहमद पटेल इस मुलाकात को लेकर नाराज हैं। इस पर मुखर्जी ने लिखा, ‘मैं उनकी नाराजगी समझता हूं लेकिन मेरा मानना है कि मुझे यूपीए-2 के सहयोगी शरद पवार की सलाह पर भी ध्यान देना चाहिए।’ उन्होंने आगे लिखा है कि मैंने उन्हें गंभीरतापूर्वक समझाया था कि इस मुलाकात का मकसद एनसीपी जैसे सहयोगी दलों को भी साधना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed