{"_id":"5c3a5740bdec2273923c0a9e","slug":"coal-scam-cbi-to-submit-status-report-soon-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला घोटाला : सीबीआई जल्द दाखिल करेगी सुप्रीम कोर्ट में स्थिति रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयला घोटाला : सीबीआई जल्द दाखिल करेगी सुप्रीम कोर्ट में स्थिति रिपोर्ट
Sun, 13 Jan 2019 02:38 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
CBI
सीबीआई जल्द ही कोयला घोटाले की जांच में सुप्रीम कोर्ट के सामने स्थिति रिपोर्ट पेश करेगी। सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने शनिवार को बताया कि हम सुप्रीम कोर्ट को जल्द ही मामले की जांच की प्रगति की जानकारी देंगे। हालांकि जब दयाल से उन रिपोर्ट के बारे में पूछा गया, जिनमें पूर्व सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ इस घोटाले से जुड़े मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने की जानकारी है, तो दयाल ने कहा कि शीर्ष अदालत की अनुमति के बिना कोई भी ब्योरा अभी नहीं बताया जा सकता है।
विज्ञापन
दयाल ने कहा कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में इस संबंध में प्रकाशित किया गया समाचार तथ्यात्मक रूप से सच नहीं है। एजेंसी की तरफ से किए गए आदेश केवल अधिकारियों के स्थानांतरण के बारे में हैं, इससे अलग इनमें कुछ नहीं था। दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ वर्मा द्वारा किया गया आदेश शुक्रवार को दोबारा पदभार संभालने पर अंतरिम सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन