{"_id":"6062cd9ade178e75b22efbce","slug":"coal-mining-case-cbi-questions-suspected-mastermind-anup-majhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: सीबीआई ऑफिस में पेश हुए अनूप माझी, कोयला तस्करी मामले में थे फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: सीबीआई ऑफिस में पेश हुए अनूप माझी, कोयला तस्करी मामले में थे फरार
Tue, 30 Mar 2021 12:34 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 30 Mar 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों में अवैध कोयला खनन के कथित सरगना अनूप माझी से कोयला घोटाला मामले में मंगलवार को पूछताछ की। उच्चतम न्यायालय ने माझी की गिरफ्तारी पर छह अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा था, ‘याचिकाकर्ता को छह अप्रैल तक गिरफ्तार नहीं किया जाए। मामले के गुण-दोष पर विचार किए बिना यह आदेश जारी किया गया है। हम स्पष्ट करते हैं कि यह आदेश जांच को प्रतिबंधित नहीं करेगा।' पीठ ने माझी को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये का यह कोयला खनन घोटाला राज्य के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) खदानों से संबंधित है।
सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में घोटाले के कथित सरगना अनूप माझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधकों अमित कुमार एवं जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया इलाके के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और कजोरा इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन