{"_id":"59132c334f1c1b7a04850ab5","slug":"coaches-will-be-increased-in-garib-rath-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का तोहफा, सस्ती ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे का तोहफा, सस्ती ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ेगी
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Wed, 10 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा जिन्होंने वेटिंग टिकट पहले से ली हुई है। उनका वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावनाए बढ़ जाएंगी। इसके अलावा रेलवे ने नई दिल्ली नाहरलगुन सुपरफास्ट 22412/22411 एक्सप्रेस ट्रेन में भी कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में 14 मई से अतिरिक्त कोच जुट जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृतसर-सहरसा 12204/12203 के बीच चलने वाली गरीब रथ ट्रेन में 13 मई से अतिरिक्त कोच जुड़ेगा तो आनंद विहार-वाराणसी 22408/22407 गरीब रथ ट्रेन में 12 मई से एसी थ्री कोच जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
13 मई से ही आनंद विहार-गया गरीब रथ ट्रेन में भी अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने आनंद विहार-मुजफ्फरपुर 12212/12213 गरीब रथ ट्रेन में बुधवार से ही कोच की संख्या बढ़ा दी है। अतिरिक्त कोच दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए होगा।
विज्ञापन